फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का खून: कलयुगी बेटों ने पंचायत में पहले मां-बाप को बांटा, अब संपत्ति के लिए दोनों लड़ मरे

Mon, 21 Oct 2019 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
1 of 6
राजवीर और कैलाश के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जिन बेटों की सलामती के लिए पंचायत में मां, बाप और अविवाहित बहन को बांट दिया गया, वो दोनों संपत्ति के लिए लड़ मरे। थाना सहावर क्षेत्र के गांव नगला माधव निवासी डोरी लाल ने कभी नहीं सोचा होगा कि उनकी संपत्ति बेटों की जान ले लेगी। शनिवार रात जब संपत्ति बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों ने अपने ससुराल वालों को बुला लिया। गोलियां चलीं, जिसमें दोनों भाइयों की मौत हो गई।  
विज्ञापन

2 of 6
घटनास्थल पर पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
मृतक दोनों भाइयों के पिता डोरीलाल मूल रूप से कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नमैनी का रहने वाले हैं। नगला माधव में उसकी ससुराल है। कई वर्ष पहले नगला माधव में रहने लगे थे। यहां उन्हें ससुराल की जमीन मिली थी, जबकि 25 बीघा जमीन अपने दोनों राजवीर और कैलाश के नाम खरीद ली थी। 
विज्ञापन

3 of 6
ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शादी के बाद दोनों भाइयों में जमीन का बंटवारा काफी पहले हो गया। जेवरात एवं अन्य संपत्ति के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद था। संपत्ति बंटवारे के लिए अप्रैल महीने में दोनों भाई और उनके सगे संबंधी व ससुरालीजन गांव में एकत्रित हुए। पंचायत हुई। उस समय संपत्ति का संतोषजनक बंटवारा तो नहीं हो सका, लेकिन रिश्तों की अनमोल संपत्ति जरूर बांट दी गई। 

4 of 6
मृतक दोनों भाइयों की मां और बहन - फोटो : अमर उजाला
पिता डोरी लाल को अपने बड़े बेटे राजवीर के हिस्से में बांट दिया गया था, जबकि मां लौंगश्री एवं अविवाहित बहन फूलवती को कैलाश के हिस्से में आईं। रिश्तों के बंटवारे की इस पंचायत ने दोनों के बीच दुश्मनी की खाई और बढ़ा दी थी। 
विज्ञापन

5 of 6
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
संपत्ति बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों ने शनिवार को अपने-अपने ससुराल वालों को बुला लिया। रात को विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों में गोलियां चल गईं। गोली लगने से दोनों की मौत हो गई। इस घटना ने गांव के हर शख्स को हिलाकर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मृतकों की मां लौंगश्री - फोटो : अमर उजाला
मृतकों की मां लौंगश्री ने बताया कि अप्रैल महीने में संपत्ति बंटवारे को लेकर सब लोग जुटे थे। उस समय तय हुआ कि मैं और मेरी बेटी अपने छोटे बेटे कैलाश के साथ रहेंगे और मेरे पति बड़े बेटे के साथ। तब से सब लोग अलग रहते थे। बहन फूलवती ने कहा कि जब से दोनों भाइयों के बीच रिश्ते बांट दिए गए। तब से तनाव और बढ़ गया था। बड़े भाई और मेरे पिता हम लोगों से रिश्ता धीरे धीरे कम कर चुके थे। आज न जाने कौन सी घड़ी है कि दोनों भाई एक साथ दुनिया से चले गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें