फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल पर फिर अटक गए टर्न स्टाइल गेट, पर्यटकों की लगी लंबी कतार, आधे घंटे तक रहे परेशान

Mon, 16 Dec 2019 09:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
टर्न स्टाइल गेट पर पर्यटकों की कतार - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर रविवार को प्रवेश के लिए पर्यटकों के बीच मारामारी रही। पश्चिमी गेट के दो टर्न स्टाइल गेट खराब होने से स्थिति और बिगड़ गई। लगभग आधा घंटे तक सात में से दो गेट बंद रहने से पर्यटकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इसको लेकर उन्होंने खूब हंगामा किया। 
विज्ञापन

2 of 5
ताज के पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दोपहर लगभग 2.30 बजे पश्चिमी गेट के दो टर्न स्टाइल गेट बंद हो गए। इन गेटों पर प्रवेश के लिए लंबी लाइन लगी थी। गेट पर मौजूद कर्मचारी बहुत देर तक इन गेटों को खोलने का प्रयास करते रहे। नाकाम होने पर उन्होंने लाइन में लगे पर्यटकों से दूसरी लाइन में लग जाने को कहा। इसी पर पर्यटक भड़क गए। 
विज्ञापन

3 of 5
टर्न स्टाइल गेट पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों का कहना था कि उन्हें गेट खराब होने के साथ ही जानकारी क्यों नहीं दी गई। इससे उनका समय खराब हुआ। दूसरे टर्न स्टाइल गेटों पर भी लंबी लाइन में लगने से उन्हें स्मारक में प्रवेश के लिए और इंतजार करना होगा। इसी पर वो भड़क गए। उन्होंने खूब हंगामा काटा। 

4 of 5
ताजमहल के गट पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दोपहर तीन बजे तक दोनों गेट बंद रहे। इससे पश्चिमी गेट से प्रवेश करने वालों की लंबी लाइन लगी रही। मेकेनिक को बुलाकर दोनों टर्न स्टाइन गेट सही कराए गए। इस दौरान आधे घंटे तक पर्यटक परेशान रहे। बता दें कि पश्चिमी गेट पर सात टर्न स्टाइल गेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
रविवार को 30 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। इसमें से 21 हजार से अधिक टिकटें स्मारक के पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर स्थित टिकट खिड़कियों से बिकीं। पूर्वी गेट पर भी पर्यटकों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें