फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहरा हत्याकांडः आरोपियों ने बताया घटनाक्रम, हत्या के बाद पीठ पर रखकर ले गए शव, इसलिए लगाई सिलिंडर में आग

Wed, 02 Sep 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

मुख्य आरोपी के घर में की गई पिता-पुत्र की हत्या, इसके बाद रामवीर के घर जाकर मीरा की जान ली, हत्याकांड को हादसे का रूप देने के लिए सिलिंडर खुला छोड़ा था

 
विज्ञापन
1 of 7
आगरा ट्रिपल मर्डर: रामवीर, पत्नी मारी और बेटा बबलू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा के नगला किशन लाल के परचून व्यापारी रामवीर और उनके बेटे बबलू की हत्या मुख्य आरोपी सुभाष ने साथियों संग मिलकर अपने घर में की। इसके बाद रामवीर के घर जाकर उनकी पत्नी मीरा की जान ली और लूटपाट की। साजिश पहले से रच रखी थी, इसलिए सुभाष ने वकील और गजेंद्र को घर बुला रखा था। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद यही घटनाक्रम बताया है।
 
विज्ञापन

2 of 7
तिहरे हत्याकांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
रामवीर ने रात 11 बजे तक दुकान खोली थी। रात 12 बजे सुभाष उनके घर पहुंच गया। उनसे कहा कि तीन लाख रुपये के बारे में बात करनी है। रामवीर ने टाला कि बाद में बात करेंगे, अभी खाना खा लूं। सुभाष ने कहा कि खाना तो हमारे घर भी तैयार है, आइए, आज साथ ही खाना खाएंगे। रामवीर चले गए। वहां पहुंचते ही सुभाष ने पूछा कि तीन लाख देने हैं या नहीं, तारीख बताओ, किस तारीख को दोगे? इस पर रामवीर जैसे ही जोर से बोले, तू किस तरह बात कर रहा है, इसी पर वकील ने उनका मुंह दबा दिया। गजेंद्र ने गले में रस्सी डाल दी। मुंह दबाए रखने से उनकी मौत हो गई। इसके बाद मुंह पर टेप लगाया, ताकि अगर जीवित हो तो बोल न पाए। फिर हाथ और पैर पर भी टेप लगा दिया ताकि अगर बेहोश हो और होश हो जाए तो एकदम से भाग न जाए।
 
विज्ञापन

3 of 7
बबलू और रामवीर के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रामवीर की हत्या के बाद सुभाष बबलू को बुलाने के लिए गया। उधर बबलू पिता के न आने से बेचैन था। वह घर से निकल चुका था। सुभाष ने उससे कहा कि चलो, तुम्हारे पापा ने बुलाया है, तीन लाख की बात चल रही है। वह कमरे में घुसा ही था कि पिता की लाश पर नजर पड़ गई, उसकी जैसे ही चीख निकली सुभाष ने मोबाइल चार्ज के तार से उसका गला घोंट दिया, बबलू को उल्टी आ गई लेकिन गला घोंटे ही रखा। बबलू की मौत हो गई। उधर चीख की आवाज सुनकर सुभाष की मां प्रेमवती जाग गई थी।
 

4 of 7
रामवीर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रामवीर और बबलू की हत्या के बाद सुभाष, वकील और गजेंद्र में बातचीत हुई। उन्हें पता था कि अगर मीरा जीवित रह गई तो वे पकड़े जाएंगे। इसलिए तीनों रामवीर के घर गए। पीछे का दरवाजा खोला। एमसीबी गिराकर बिजली बंद कर दी। मीरा के कमरे में गए और लोहे की रॉड सिर में जोर से मारी। वह बेहोश हो गई। उन्होंने समझा कि मर गई है। उसके बाद मीरा के ऊपर केरोसिन डालकर जला दिया।
विज्ञापन

5 of 7
आगरा ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
रामवीर और बबलू के शवों को सुभाष और वकील पीठ पर लादकर ले गए थे। इससे पहले ही गजेंद्र ने मोहल्ले में जाकर देखा कि कोई है तो नहीं। शवों को उस कमरे में ले जाकर रखा जिसमें रसोई घर है। मीरा को मरी समझकर उनके पास ही लिटा दिया। इसके बाद घर में लूटपाट की। फिर शवों को आग लगाई। सिलिंडर को इसलिए खुला छोड़ा था, ताकि विस्फोट हो जाए और हत्याकांड को हादसे का रूप मिल जाए।
विज्ञापन

6 of 7
आगरा ट्रिपल मर्डर: एक ही कमरे में मिले तीनों के शव - फोटो : अमर उजाला
रात के दो बज चुके थे। कमरे में मीरा और रामवीर के शव नीचे-ऊपर रखे, जबकि बबलू का बगल में। इसके बाद घर में रखा केरोसिन उन पर डाल दिया। सिलिंडर का पाइप इसलिए निकाला, जिससे विस्फोट हो जाए। मगर, सिलिंडर से आग नहीं लगी। बाद में मोमबत्ती से आग लगा दी और चले गए। आग की लपटें तेज हो जाने तक घर के बाहर देखते रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आगरा ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
सुभाष की मां ने सुबूत मिटाने के लिए धो दिया कमरा
बबलू की चीख सुनकर सुभाष की मां प्रेमवती आ गई थी। उसने देखा कि कमरे में दो शव पड़े हैं, जो रामवीर और बबलू के हैं। वह चुप रही। घर में 14 सदस्य मौजूद थे, सबने दूर से देखा, कोई बोला नहीं। सुभाष, वकील और गजेंद्र के चले जाने के बाद प्रेमवती ने पूरा कमरा धो दिया। हत्याकांड के बाद सुभाष अपने भाई गजेंद्र को आईएसबीटी पर छोड़ आया, जबकि सुबह तक वकील और सुभाष अपने-अपने घरों में रुके। घटनास्थल पर सुबह भीड़भाड़ देखने के बाद सुभाष और वकील बाइक से इगलास, अलीगढ़ चले गए। अलीगढ़ में सुभाष की एक बहन रहती है। लौटकर आते में वह पकड़े गए। उनकी निशानदेही पर बैग, रुपये और गहने बरामद हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें