वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है। लेकिन आगरा में कुछ लोग रुआब गांठने के लिए यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। शहर में कई बाइक और कारें ऐसी दौड़ रही हैं, जिनकी नंबर प्लेट पर नंबर की जगह 'दारू', 'नवाब' जैसे शब्द लिखे हुए हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए वाहनों की अजीबोगरीब नंबर प्लेट...
विज्ञापन
2 of 5
इस कार के नंबर को पुलिस क्या पढ़े
- फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक पुलिस की फोटो चालान व्यवस्था ऐसे लोगों के सामने फेल हो रही है, जो अपने वाहन के नंबर को अपनी मर्जी के स्टाइल से लिख रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
कार की नंबर प्लेट पर लिखा पंजाबी
- फोटो : अमर उजाला
किसी ने वाहन की नंबर प्लेट पर 4141 का 'पापा' लिखा रखा है तो किसी ने नंबर को 'नवाब' और 'पंजाबी' में बदल दिया है। हद तो यह है कि 'दारू' भी नंबर की जगह लिखा जा रहा है।
4 of 5
4141 को कर दिया 'पापा'
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे वाहन यातायात पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं, क्योंकि वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं होने पर यातायात नियम के उल्लंघन के बाद भी फोटो चालान नहीं कर पाते हैं।
इस वाहन के नंबर को स्टाइल में लिखा गया 'राम'
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ट्रैफिक प्रशांत कुमार का कहना है कि वाहन पर नंबर ऐसे लिखे होने चाहिए कि आसानी से पढ़ने में आएं। इनका स्टाइल या साइज बदलना मोटर वेहिकल एक्ट का उल्लंघन का। इसके लिए चालान अलग से किया जा रहा है। जो फोटो चालान से बच रहे हैं, उनके मेन्युअल चालान काटे जा रहे हैं।