फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से आगरा बेहाल: शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक जलभराव, छह घंटे जाम में रेंगते रहे वाहन

Sat, 31 Jul 2021 12:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
बारिश के बाद सड़कों पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
आगरा में तीन घंटे की बारिश के दौरान हुए जलभराव के कारण शाम चार बजे से रात 10 बजे तक शहर में एमजी रोड से लेकर हाईवे तक वाहन रेंगते रहे। आगरा-दिल्ली हाईवे पर भगवान टाकीज से लेकर सिकंदरा तक भीषण जाम लगा रहा। वाहन चालक जाम से निकलने के लिए लॉयर्स कॉलोनी और ट्रांसपोर्ट नगर की ओर निकले तो वहां भी फंस गए। 

ये कैसी स्मार्ट सिटी: ताजनगरी की सड़कों से बारिश का पानी उतरा तो सामने आई यह हकीकत

तीन घंटे की बारिश के दौरान सड़कों पर हुए जलभराव से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शाम पांच बजे दफ्तरों के बंद होने के बाद लोग सड़कों पर निकले तो जाम में फंसकर रह गए। एमजी रोड पर सूरसदन से लेकर दीवानी चौराहे तक जाम लगा। प्रतापपुरा चौराहे पर शाम छह से सात बजे तक वाहन फंसे रहे। शाहगंज-बोदला मार्ग पर भी भीषण जाम लगा रहा। देर रात तक वाहन रेंगते रहे। 


Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आईएसबीटी के पास लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
आईएसबीटी पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के साथ ही सर्विस रोड पर भरे पानी के कारण जाम लगा रहा। फतेहाबाद रोड पर शाम पांच से रात नौ बजे तक जाम लगा रहा। सिकंदरा बोदला रोड पर सब्जी मंडी के सामने सीवर की खुली डक्ट में ट्रक फंसने के कारण दोपहर तीन बजे से शाम आठ बजे तक जाम लगा रहा। शाहगंज चौराहे पर रुई की मंडी से लेकर अर्जुन नगर फाटक तक जाम लगा रहा। पूरे शहर में जलभराव के कारण शाम से रात तक ट्रैफिक रेंगता रहा। 
विज्ञापन

3 of 5
हाईवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर आईएसबीटी पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण सर्विस रोड से ट्रैफिक निकल रहा है। जलभराव के कारण सर्विस रोड पर गड्ढे हो गए हैं। यहां वाहन फंस गए। शाम चार बजे से खंदारी फ्लाईओवर के नीचे से जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया, जोकि रात दस बजे तक चलता रहा। 

4 of 5
सड़क पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
वाहन चालक लॉयर्स कॉलोनी और ट्रांसपोर्ट नगर होकर गुजरे वह भी जाम में फंस गए। इस जाम के कारण आईएसबीटी से बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। सिकंदरा के अस्पताल में मरीज भर्ती कराने पहुंची एंबुलेंस भी एक घंटे तक फंसी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहगंज-बोदला मार्ग पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद रोड पर मेट्रो के कार्य के कारण दोनों ओर का ट्रैफिक सर्विस रोड से निकाला गया। यहां बारिश के बाद जलभराव और गड्ढों में गाड़ियां फंस गई। शाम छह बजे से रात नौ बजे तक यहां जाम लगा रहा। शाहगंज-बोदला मार्ग पर भी भीषण जाम लगा रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें