फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News:  शहर की तीन मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन, लोग हो रहे परेशान

Fri, 11 Nov 2022 02:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार


 
विज्ञापन
1 of 5
आवास विकास कॉलोनी में रोका गया रास्ता - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सीवर और पानी की पाइपलाइनों को बिछाने की वजह से जलनिगम और जलकल विभाग ने तीन मुख्य सड़कों को खोदकर ट्रैफिक बंद कर दिया। इसके लिए न तो कोई वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया और न ही ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन की सूचना दी। इससे जीवनी मंडी रोड, आवास विकास कॉलोनी और बोदला-मारुति एस्टेट रोड बंद हो जाने से एक लाख से ज्यादा लोग परेशान रहे। विभाग के मुताबिक, यह दिक्कत दिसंबर माह तक रह सकती है। 

जलनिगम की विश्व बैंक इकाई ने मारुति एस्टेट से बोदला रोड पर श्याम नगर मोड़ पर अचानक ट्रैफिक बंद कर तीन दिन पहले खुदाई शुरू कर दी। तीन दिन से एक लेन बंद करने के साथ श्याम नगर कॉलोनी का रास्ता भी बंद कर दिया। यहां के लोगों को मारुति एस्टेट चौराहा होकर निकलना पड़ा। यही हाल जीवनी मंडी रोड का है, जहां शनिवार को काली माता मंदिर के सामने पानी की 28 इंच की लाइन लीक हो गई। पाइपलाइन की मरम्मत के लिए बैरिकेडिंग कर खुदाई की गई। यहां भी ट्रैफिक डायवर्जन नहीं किया गया। बृहस्पतिवार को भी इस रोड पर ट्रैफिक बंद रहा, वैकल्पिक मार्ग नहीं बताया गया। 


 
विज्ञापन

2 of 5
गंगाजल की पाइप लाइन डालने की वजह से सकरा कर दिया मार्ग - फोटो : अमर उजाला
तीसरी प्रमुख सड़क आवास विकास सेक्टर-4 की है, जहां पुलिस चौकी मोड़ और सेक्टर-4 मोड़ पर जलनिगम की निर्माण इकाई ने सीवर लाइन बिछाने के लिए एक तरफ की सड़क बंद कर दी। 400 मीटर का हिस्सा बंद करने होने से चौराहे तक लोगों को एक लेन में जाना पड़ रहा है, तो वहीं पुलिस चौकी चौराहे पर बृहस्पतिवार को टिन लगाकर बैरिकेडिंग कर एक तरफ की सड़क पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया।

मानसून में परेशान किया, अब फिर खुदाई

श्याम नगर मोड़ पर दो महीने पहले मानसून में सड़क खोदकर 80 दिन तक परेशान किया। अब फिर से उसी जगह खुदाई कर सड़क बंद कर दी। जलनिगम को एक ही बार में काम पूरा कर देना चाहिए। 
केके भारद्वाज, श्याम नगर

 
विज्ञापन

3 of 5
मार्ग पर चलता काम - फोटो : अमर उजाला

पहले भी 4 महीने रोड बंद रही

मारुति एस्टेट निवासी शिवपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-4 रोड को 15 दिन से बंद कर दिया है। बीते साल भी चार महीने यह रोड बंद कर दी गई। एक बार में सीवर लाइन क्यों नहीं बिछा रहे। बार-बार तंग कर रहे हैं। पहले धूल के गुबार उड़ रहे थे, अब कीचड़ से परेशान हैं।

वैकल्पिक मार्ग के बिना सड़क बंद की

आवास विकास कालोनी के रहने वाले विकास मोहन बंसल ने बताया कि ट्रैफिक के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किए बिना ही सड़क बंद कर दी। पहले वैकल्पिक मार्ग तय करें। काम खत्म होने की तारीख बताएं, पर यहां तो निरंकुश तरीके से काम हो रहा है। 



 

4 of 5
सिकंदरा बोदला मार्ग - फोटो : अमर उजाला

एक साइड रोकी, दिसंबर तक हो पाएगा काम

जलनिगम के प्रोजेक्ट मैनेजर स्वतंत्र सिंह ने बताया कि सेक्टर-4 में 700 मीटर सीवर लाइन ट्रेंचलेस विधि से डाल रहे हैं। इस वजह से सड़क की एक साइड रोकी गई है। यह काम दिसंबर तक पूरा हो पाएगा। 30 अक्तूबर से काम शुरू किया है। दो माह का समय इसमें लगेगा। पाइपलाइन 40 एमएलडी लाइन से जोड़ी जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेलवे फाटक - फोटो : अमर उजाला

आज खुल सकता है रुई की मंडी रेलवे फाटक

रुई की मंडी रेलवे फाटक नंबर 77 पर मरम्मत कार्य की वजह से रेलवे ने 7 से 10 नवंबर तक ट्रैफिक बंद कर दिया था, लेकिन यहां भी वैकल्पिक मार्ग तय नहीं किया गया। इस वजह से स्कूली वाहनों को एमजी रोड से होकर जाना पड़ रहा है। वहीं सराय ख्वाजा की ओर से आने वाले वाहनों को ईदगाह आरओबी होकर जाना पड़ रहा। सबसे ज्यादा परेशानी अर्जुन नगर, नगला छउआ, ईदगाह रेलवे कॉलोनी, शाहगंज, रुई की मंडी के लोगों को है। चार दिनों से इन क्षेत्रों के एक लाख से ज्यादा लोग परेशान हैं। उन्हें चार से पांच किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर घर या ऑफिस जाना पड़ रहा है। रेलवे ने फाटक की मरम्मत पूरी होने के बाद आवागमन के लिए शुक्रवार से खोलने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें