फिरोजाबाद में रविवार की सुबह हुई झमाझम बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। चंद्रवारगेट अंडरपास पुलिया पर करीब सात फीट तक पानी भर गया। इसके कारण शहर से रेलवे लाइन पार बसे एक दर्जन से अधिक मोहल्लों का संपर्क टूट गया। लोगों को दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पार करके एक तरफ से दूसरी तरफ आने जाने के लिए विवश होना पड़ा। जलभराव में ट्रैक्टर भी फंस गया, जिसे क्रेन के माध्यम से निकाला गया। ट्रैक्टर चालक ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। उधर, बारिश के दौरान आकाशवाणी रोड अजमेरी गेट में मकान गिरने से चार लोग मलबे में दब गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोहल्ला टीला स्थित सन ग्लो पब्लिक स्कूल के सामने नाले की दीवार ढह गई। इस दीवार का निर्माण 10 दिन पहले नगर निगम ने कराया था।
विज्ञापन
2 of 6
जलभराव होने से अंडरपास में डूबा ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रवारगेट रेलवे की पुलिया संकरी जाम लगने के साथ ही लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ता था। इसके लिए पुलिया चौड़ीकरण का काम कराया गया। हालांकि पुलिया के आसपास कई काम बाकी हैं। जिसमें जलनिकासी के लिए पंप हाउस निर्माणाधीन है। रविवार सुबह झमाझम बारिश के कारण पुलिया के नीचे और आसपास करीब छह से सात फीट तक जलभराव हो गया।
विज्ञापन
3 of 6
अंडरपास में हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
जलभराव होने के कारण रामनगर, आजाद नगर, संतनगर, छारबाग, विजयनगर, नई बस्ती नई आबादी और फतेहाबाद रोड के साथ गांव बासठ का संपर्क पूरी तरह से टूट गया। लोग रेलवे लाइन पार आने जाने को विवश दिखाई दिए। इस बीच यहां से गुजर रहा ट्रैक्टर भी पानी में फंस गया। ट्रैक्टर फंस जाने पर चालक ने किसी तरह से अपनी जान बचाई।
4 of 6
क्रेन से निकाला गया ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिया के नीचे ट्रैक्टर फंस जाने पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। उसको निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। क्रेन मंगाकर ट्रैक्टर को निकलवाया गया। दोपहर को करीब एक बजे बारिश थमने के बाद साढ़े चार बजे पुलिया (अंडरपास) से पानी की निकासी होने पर स्थिति सामान्य हो पाई।
विज्ञापन
5 of 6
जलभराव में फंसा ऑटो
- फोटो : अमर उजाला
आकाशवाणी रोड अजमेरी गेट में बारिश के कारण मकान के आसपास प्लॉटों में जलभराव हो गया। बारिश के दौरान मोहम्मद शाकिर का मकान भरभरा कर गिर पड़ा। मलबे में मोहम्मद शाकिर, उसकी पत्नी नूरबानो, बालक अर्श व नाजिया दब गईं। स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि घायलों को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। वहीं शहर के अन्य इलाकों में भी बारिश से हुआ जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बना।
बारिश के कारण नाले की दीवार गिरी
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला टीला स्थित सन ग्लो पब्लिक स्कूल के सामने नगर निगम ने 10 दिन पहले जिस नाले की दीवार का निर्माण कराया था। वह रविवार को झमाझम बारिश के दौरान ढह गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। कार्यवाहक अपर नगर आयुक्त संतोष यादव का कहना है कि जिस ठेकेदार से निर्माण विभाग के अफसरों द्वारा नाले की दीवार बनवाई गई थी। उससे दीवार को ठीक कराया जाएगा।