मथुरा वृंदावन का ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर जंग का अखाड़ा बन गया। मंदिर के अंदर दो सेवायतों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट से मंदिर में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान दर्शन करने आए भक्त भी हैरान रह गए। बीच-बचाव का भी प्रयास किया गया, लेकिन फायदा नहीं निकला। किसी की परवाह किए बिना सेवायतों के बीच ये झगड़ा जारी रहा। एक दूसरे का गला दबाते और जमकर थप्पड़ों की बौछार जारी रही। इस विवाद को लेकर मंदिर में आए भक्त परेशान दिखे। वहीं इस झगड़े और मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोगों ने झगड़ा करने वाले सेवायत गोस्वामियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वीडियो पिछले दिनों का बताया गया है। इधर इस मामले में न तो मंदिर प्रशासन कुछ बोल रहा है और न हीं पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है। सभी इस मामले पर पर्दा डालने के प्रयासों में जुट गए हैं।