फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं...बारिश में भी नहीं रुके पर्यटकों के कदम, देखें ताज की खूबसूरत तस्वीरें

Fri, 17 Jan 2020 05:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
छाता लेकर ताजमहल पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
दुनिया के सात अजूबों में शुमार खूबसूरत ताजमहल की दुनिया दीवानी है। यही वजह है कि मौसम कोई भी हो, ताजमहल के दीदार के लिए लोगों में दीवानगी कम नहीं होती। कड़ाके की ठंड और बारिश में इसकी बानगी देखने को मिल रही है। आप इन तस्वीरों को देखकर यही कहेंगे, ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं...
विज्ञापन

2 of 5
रिमझिम बारिश में ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को पूरे दिन रुक-रुककर होती रही। लेकिन यह बारिश पर्यटकों के कदम नहीं रोक पाई।
विज्ञापन

3 of 5
छाते लगाकर ताजमहल पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
बारिश के बीच पर्यटक छाता लेकर ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। रिमझिम बारिश से संगमरमरी स्मारक की खूबसूरती और निखर उठी।

4 of 5
ताजमहल में सेल्फी लेती महिला - फोटो : अमर उजाला
बारिश की बूंदों से भीगे ताज का दीदार कर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो गए। खूबसूरत नजारे को कैमरे में कैद करने से भी नहीं चूके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव होने से पर्यटकों को ताजमहल तक पहुंचने में परेशानियों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन बारिश से निखरे ताज का हुस्न देख पर्यटकों का दिल खुश हो गया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें