ताजमहल में साल के आखिरी दिनों में देसी-विदेशी पर्यटकों की भीड़ संभालना मुश्किल हो रहा है। भीड़ नियंत्रण के लिए कब्रों पर टिकट लगाने का फार्मूला भी ज्यादा कारगर नहीं रहा। रविवार को पूर्वी गेट की टिकट खिड़की पर घंटों से लाइन में लगे पर्यटकों ने हंगामा कर दिया। एएसआई कर्मचारियों से गाली-गलौज तक हो गई। पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन
ताजमहल पर भीड़ नियंत्रण का 'फार्मूला' भी फेल, टिकट खिड़की पर पर्यटकों का हंगामा
2 of 6
ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस और नये साल की छुट्टियां शुरू होते ही ताजमहल पर प्रतिदिन 30 से 40 हजार पर्यटक पहुंच रहे हैं। सुबह से शाम तक हजारों की भीड़ पहुंचने से व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। टिकट खिड़कियों पर भी पर्यटकों को लंबी लाइन लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन
ताजमहल पर भीड़ नियंत्रण का 'फार्मूला' भी फेल, टिकट खिड़की पर पर्यटकों का हंगामा
3 of 6
ताजमहल के बाहर सैलानियों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
कब्रों पर टिकट लगाने का भी कोई खास असर नहीं पड़ सका है। काफी संख्या में लोग कब्रों को देखने के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट खरीद रहे हैं। इससे मुख्य गुंबद पर भी लाइन लगानी पड़ रही है।
ताजमहल पर भीड़ नियंत्रण का 'फार्मूला' भी फेल, टिकट खिड़की पर पर्यटकों का हंगामा
4 of 6
ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को भी तकरीबन 40 हजार देसी विदेशी पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। दोपहर को पूर्वी गेट की टिकट खिड़की पर तैनात एएसआई कर्मचारी टिकट बनाने में देरी कर रहे थे। इस पर पर्यटकों ने हंगामा शुरू कर दिया। पर्यटकों ने खिड़की पर तैनात कर्मचारियों से गाली गलौज कर दी।
विज्ञापन
ताजमहल पर भीड़ नियंत्रण का 'फार्मूला' भी फेल, टिकट खिड़की पर पर्यटकों का हंगामा
5 of 6
ताजमहल पर ठिठुरते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
उनका कहना था कि घंटों में टिकट दिए जा रहे हैं। कर्मचारी आराम फरमा रहे हैं, जबकि सैकड़ों पर्यटक विंडो पर इंतजार कर रहे हैं। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद भी पर्यटकों को खासी मशक्कत के बाद टिकट हासिल हो सकी। इसके बाद प्रवेश के लिए लाइन में लगना पड़ा। सुबह से लेकर दोपहर तक यही हालात बने रहे।