फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल से पहले सैलानियों का सैलाब, दीदार-ए-ताज के लिए एक किमी लंबी कतार

Sun, 30 Dec 2018 12:13 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल के बाहर सैलानियों की कतार - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल हो या आगरा किला, सिकंदरा हो या फतेहपुर सीकरी, शहर के सभी पर्यटन स्थलों पर सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। ताज पर एक किमी लंबी कतार है तो किले पर 200 मीटर लंबी। प्रवेश के लिए सैलानियों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। नए साल से पहले देश भर के सैलानी दीदार ए ताज के लिए उमड़ आए हैं। 
विज्ञापन

नए साल के मौके पर सैलानियों का सैलाब, दीदार-ए-ताज के लिए एक किमी लंबी कतार

2 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को ताजमहल के दोनों बुकिंग काउंटरों से 36,565 टिकट बिके। इनमें से 5112 विदेशी पर्यटक, 729 सार्क देशों के सैलानी और 30,724 भारतीय पर्यटकों ने टिकट खरीदा। करीब 30 हजार पर्यटकों ने ऑन लाइन टिकट खरीदे। रविवार को भी भारी भीड़ उमड़ी है। 
विज्ञापन

नए साल के मौके पर सैलानियों का सैलाब, दीदार-ए-ताज के लिए एक किमी लंबी कतार

3 of 5
Taj Mahal - फोटो : अमर उजाला
मुख्य गुंबद के नीचे लगाए गए 200 रुपये के अतिरिक्त शुल्क काउंटर से 2098 सैलानियों ने टिकट खरीदा। 20,159 सैलानियों ने ताज के मुख्य गुंबद की जगह नीचे से ही ताज निहारा। करीब 16 हजार पर्यटक यानी करीब 40 फीसदी पर्यटक मुख्य गुंबद और शाहजहां मुमताज की कब्र देखने पहुंचे।  

नए साल के मौके पर सैलानियों का सैलाब, दीदार-ए-ताज के लिए एक किमी लंबी कतार

4 of 5
ताजमहल के बाहर सैलानियों की कतार - फोटो : अमर उजाला
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा ताजमहल पर भीड़ प्रबंधन के लिए हाल ही में नई टिकट व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अब मुख्य गुम्बद में बनी शाहजहां और मुमताज की कब्र देखने के लिए सभी पर्यटकों को 200 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है। जो पर्यटक कब्र में नहीं देखना चाहते हैं, वो पुरानी टिकट दर पर ही ताजमहल का दीदार कर सकते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल के मौके पर सैलानियों का सैलाब, दीदार-ए-ताज के लिए एक किमी लंबी कतार

5 of 5
आगरा फोर्ट के बाहर सैलानियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर भारी भीड़ के चलते आगरा किला पर भी पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है। किले पर मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर सड़क तक पर्यटकों की लंबी लंबी दो कतारें लगी रहीं। बाहर टिकट काउंटरों पर भी मारामारी के हालात रहे। किले का आन लाइन टिकट कम खरीदे जाने से काउंटरों पर हालात ज्यादा खराब रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें