फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल पर क्रिसमस की छुट्टी मनाने उमड़े सैलानी, कोहरे में छिपी मुख्य गुंबद

Thu, 26 Dec 2019 12:16 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल पर टिकट खिड़कियों पर लगी कतारें - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस की छुट्टी के दिन कोहरा और शीतलहर के बाद भी ताजमहल पर आए पर्यटकों के उत्साह में कमी नहीं दिखाई दी। 30 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर सेंटा क्लॉज बनकर आए पर्यटकों ने क्रिसमस की मुबारकबाद दीं। 
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल पर सर्दी में पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर छुट्टी मनाने के लिए सुबह सात बजे से ही पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका था। हालांकि सुबह नौ बजे तक भी ताजमहल का मुख्य गुंबद कोहरे में छुपा हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल पर पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
दोपहर तक पूर्वी और पश्चिमी गेटों की टिकट खिड़कियों में लंबी कतार लग गईं। टिकट के लिए मारामारी मची रही। इसके बाद टर्न स्टाइल गेटों पर भी टोकन लेकर आने वाले पर्यटकों में धक्का मुक्की हुई। एएसआई को टर्न स्टाइल गेट के बाद डीएफएमडी के अतिरिक्त गेटों को खोलना पड़ा। 

4 of 5
गर्म कपड़ों में नजर आए सैलानी - फोटो : अमर उजाला
ताज के भीतर भी पर्यटकों की बड़ी तादाद के कारण अव्यवस्थाएं हावी रहीं। पुरानी मंडी से लेकर आगरा किला रोड तक पर्यटकों के वाहन पार्क किए गए। पर्यटकों ने भी ताज के भीतर क्रिसमस का जश्न मनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
यहां लोग सेंटा की टोपी पहनकर सेल्फी खिंचाते नजर आए। एएसआई के आंकड़ों के मुताबिक टिकट खिड़कियों से 18 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री की गई। आनलाइन टिकटों की बिक्री इसमें शामिल नहीं हैं। इस तरह बुधवार को 30 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने ताज को निहारा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें