अमर उजाला और निशांत क्लासेज की ओर से आयोजित स्पंदन छात्रवृत्ति परीक्षा के पहले चरण में रविवार को तीन हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें कक्षा नौ, 10 और 12वीं के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। दूसरे चरण की परीक्षा के लिए मेरिट के आधार पर परीक्षार्थियों का चयन होगा।
विज्ञापन
2 of 5
spandana scholarship exam
पहले चरण की परीक्षा के लिए आगरा में निशांत क्लासेज खंदारी के देव नगर शाखा और बालूगंज स्थित सदर शाखा, मथुरा में महोली रोड स्थित रमनलाल शोरावला पब्लिक स्कूल, फिरोजाबाद में तिलक इंटर कालेज, एटा में शांति नगर स्थित ज्ञान भारती इंटर कॉलेज और मैनपुरी में कुरावली रोड स्थित डॉ. किरण सोजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सेंटर बनाए गए।
विज्ञापन
3 of 5
spandana scholarship exam
- फोटो : अमर उजाला
स्पंदन छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल होने वाले मेधावियों को भविष्य संवारने का मौका मिलेगा। चयनित 1000 मेधावियों को मेडल और प्रमाण पत्र मिलेंगे। मुख्य परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रवेश परीक्षा की तैयारियों में सुविधा दी जाएगी।
4 of 5
spandana scholarship exam
- फोटो : अमर उजाला
दूसरे चरण में चयनित परीक्षार्थियों को फोन और मैसेज के जरिये सूचित कर दिया जाएगा।