तीन साल से ताजनगरी की सड़कें बदहाल पड़ी हैं। सुधार के तमाम दावों के बाद भी हकीकत यह है कि शहर से लेकर देहात तक जगह-जगह सड़कें खोदी हुई पड़ी हैं। कीचड़ से बदहाल इन्हीं सड़कों से गुजरकर लोग मतदान करने जाएंगे। राह निकलने में परेशानी तो होगी पर लोग मतदान जरूर करें। आपका यही वोट आपको इस परेशानी से निजात दिला सकता है।
तीन साल से ताजनगरी की सड़कें बदहाल पड़ी हैं। सुधार के तमाम दावों के बाद भी हकीकत यह है कि शहर से लेकर देहात तक जगह-जगह सड़कें खोदी हुई पड़ी हैं। सड़कों में गड्ढों और बारिश के कारण कीचड़ से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। शनिवार को कीचड़ में बाइक फिसलने से एत्माद्दौला में मंडी समिति चौकी पर तैनात दरोगा रामचंद्र राठौर ट्रक की चपेट में आ गए थे। हादसे में उनकी मौत हो गई थी। शहर में सिकंदरा बोदला, लोहामंडी, पश्चिमपुरी, फतेहाबाद रोड, अलबतिया, अवधपुरी, गढ़ी भदौरिया, दहतोरा रोड की कॉलोनियों के तीन लाख से ज्यादा लोगों को ऐसी ही कीचड़ भरी सड़कों से गुजरकर मतदान केंद्रों तक मतदान करने के लिए जाना होगा।
शहर में तीन साल से सीवर और पानी की लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए की गई खोदाई के बाद करीब एक साल से इन सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है। खोदाई के बाद धंस गई सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गये और बारिश के बाद उनमें पानी भर गया। कीचड़ के कारण फिसलन होने से लोगों का पैदल निकलना भी कठिन हो गया है।
विज्ञापन
2 of 9
पश्चिम पुरी दहतौरा मार्ग की हालत खराब
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमपुरी : खोदाई की पर गिट्टी भी नहीं भरी
जलनिगम ने एक साल पहले खोदाई के बाद यहां सीवर लाइन बिछाई, लेकिन मिट्टी भरने के बाद गिट्टियां तक नहीं बिछाई। क्षेत्र के महेंद्र सिंह ने बताया कि घर में चार बुजुर्ग लोग हैं, जिनका पैदल निकलना मुश्किल है। मतदान के लिए वह कैसे जा पाएंगे।
विज्ञापन
3 of 9
नगला पदी से इंद्रपुरी मतदान केंद्र को जाने वाला रास्ता बदहाल
- फोटो : अमर उजाला
नगला पदी : कीचड़ में फिसल रही बाइक
नगला पदी की पूरी गली खोदाई के कारण खराब हो चुकी है। क्षेत्रीय निवासी आलोक कुमार ने बताया कि बारिश के कारण कीचड़ हो गई तो पैदल निकलना ही मुश्किल भरा है। बाइक भी फिसल रही है। चुनाव से पहले सड़क का निर्माण होना चाहिए।
4 of 9
बदहाल रास्ता
- फोटो : अमर उजाला
कलाकुंज : ऊबड़-खाबड़ रोड से कैसे निकलेंगे बुजुर्ग
कलाकुंज निवासी विमलेश ने बताया कि पिछले साल अप्रैल में पानी की लाइन बिछाने के लिए जलनिगम ने खोदाई की थी। अब तक सड़क नहीं बना पाए। ऐसी ऊबड़-खाबड़ सड़क से निकलकर कोई बुजुर्ग कैसे वोट देने जा पाएगा।
विज्ञापन
5 of 9
लोहामंडी मार्ग भी बदहाल स्थिति में
- फोटो : अमर उजाला
पैदल निकलना भी दुश्वार
ककरैठा के यतेंद्र सिंह ने कहा कि हाईवे पर नाला निर्माण के कारण कीचड़ हो गई है। यहां सर्विस रोड पर चिकनी मिट्टी बारिश में बहकर आ गई। इससे दो दिन से हालात खराब हैं। पैदल निकलना भी दुश्वार है। घर के बुजुर्ग वोट डालने कैसे जाएंगे।
बारिश ने बढ़ाई मुसीबत
लोहामंडी के धर्मवीर सिंह ने कहा कि जगदीशपुरा में सड़क खोदी पड़ी है। बारिश के कारण कीचड़ और हो गई। इस मुसीबत को दो साल से झेल रहे हैं। घर में बुजुर्ग हैं और महिलाएं भी। इन्हीं कीचड़ भरी सड़कों से निकलकर उन्हें वोट डालने जाना है।
विज्ञापन
6 of 9
आगरा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
लोग मतदान जरूर करें, ताकि सुधरे व्यवस्था
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रानी सरोज गौरिहार ने बताया कि सड़कें बेशक खराब हैं, ऐसे में प्रशासन को सभी मतदान केंद्रों तक की सड़कों की मरम्मत और निर्माण कराना चाहिए। मेरी लोगों से भी अपील है कि दिक्कत भले कितनी आए, पर वोट जरूर डालने जाएं ताकि ऐसी बिगड़ी व्यवस्था को सुधारा जा सके।
विज्ञापन
7 of 9
लाल मस्जिद के पास बारिश के बाद जमा कीचड़
- फोटो : अमर उजाला
काम जल्द कराने के लिए कहा- नगर आयुक्त
नगर आयुक्त निखिल टी. फुंडे ने कहा कि आगरा स्मार्ट सिटी और जलनिगम द्वारा पानी और सीवर लाइनों को बिछाने का काम किया जा रहा है। उन दोनों विभागों से जल्द सड़कों को मोटरेबल बनाने को कहा गया है। बोदला रोड पर थोड़ा काम बाकी है, इस माह ही निर्माण करा दिया जाएगा। अन्य जगहों पर मतदान केंद्रों के पास भी सड़कों को मोटरेबल बनाने के लिए निर्देश दिए हैं।
8 of 9
बीहड़ में भी कठिन है डगर
- फोटो : अमर उजाला
आठ किमी का ऊबड़-खाबड़ खादर का रास्ता
चंबल के बीहड़ के गांव मऊ की मढै़या के लोग पगडंडी से मऊ तक पांच किमी तक पैदल चलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। झरनापुरा के लोग बीहड़ के रास्ते पर आठ किमी तक चलकर नवीन खिल्ली में वोट डालेंगे। पुरा शिवलाल, पुरा डाल के लोग भी करीब चार से पांच किमी पैदल चलकर ही वोट डाल सकेंगे। वहीं रेहा के लोगों ने बताया कि उन्हें आठ किमी ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर पैदल चलकर मंसुखपुरा जाकर मतदान करना होगा। चरीथा में तीन किमी लंबी सड़क गड्ढों से भरी है।
बिचपुरी क्षेत्र के लोगों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
बिचपुरी ब्लॉक के गांव बिलासपुर में नाली और सड़क नहीं बनने पर क्षेत्रीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। सड़क-नाली का कार्य पूरा नहीं होने पर विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री मोहन सिंह चाहर ने बताया कि गांव में नाली नहीं है और सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे आना-जाना दूभर हो गया है। कई बार बच्चे और बुजुर्ग इसमें गिरकर चुटैल हो चुके हैं।