फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश का कहर: आगरा में 124 की रफ्तार से आई 'आफत', सहम गए लोग, तस्वीरों में देखें मंजर

Sat, 30 May 2020 10:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 10
आगरा में आंधी-बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संकट के बीच आगरा में शुक्रवार शाम का आंधी-बारिश ने तबाही मचा दी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 124 किलीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली। इसके बाद ओलों के साथ तेज बारिश हुई। आंधी, ओले और बारिश से भारी नुकसान हुआ। शहर में 10 से ज्यादा मकान गिर गए। बच्ची सहित तीन की मौत हो गई, 25 लोग घायल हुए हैं। शहर से देहात तक 200 से ज्यादा पेड़ धराशायी हो गए। कुदरत के कहर से बेजुबान भी नहीं बच सके। कई पशु और सैकड़ों पक्षी मर गए। अगली स्लाइड्स में देखिए तबाही का मंजर...
विज्ञापन

2 of 10
गाड़ी में सांसद राजकुमार चाहर - फोटो : अमर उजाला
पूरे शहर और देहात की बिजली गुल हो गई 
आंधी से आगरा-जयपुर हाईवे पर ही 50 से ज्यादा पेड़ गिरे। यहां से गुजर रहे सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि हर 20 मीटर पर पेड़ गिरा पड़ा है। शहर में जयपुर हाउस, शाहगंज में ही 20 से ज्यादा पेड़ टूटे हैं। मोबाइल टावर, यूनीपोल को भी नुकसान पहुंचा है। आंधी के बाद तेज बिजली चमकी और फिर बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के जानकारों ने इसे पश्चिमी विक्षोभ बताया है। 
विज्ञापन

3 of 10
नगला पदमा में हुआ नुकसान - फोटो : अमर उजाला
थाना सदर क्षेत्र के नगला कर्मवीर में जयवीर और रमेश चंद के मकान गिर गए। जयवीर की छह साल की बच्ची नंदनी की मौत हो गई। जयवीर सहित परिवार के चार लोग घायल हो गए। डौकी क्षेत्र में 60 साल के कैलाशी और फतेहाबाद में 50 के रामशंकर की मौत हो गई।
 

4 of 10
आगरा में आई भयंकर आंधी - फोटो : अमर उजाला
कमला नगर : मकानों के शीशे टूट गए
आंधी के दौरान ही पेड़ गिर गए। लोग घरों में दुबक गए। ओलों से मकानों के शीशे टूट गए। बिजली के तारों पर पेड़ गिर जाने से सप्लाई बंद कर दी गई। ऋषि अग्रवाल ने बताया कि आंधी के बाद मेडिकल स्टोर और किराने की दुकानें भी बंद हो गई।
विज्ञापन

5 of 10
आंधी-बारिश ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
शाहगंज के चिल्लीपाड़ा में आंधी से मकान गिर गया। इसके मलबे में परिवार दब गया। भाजपा नेता हेमंत भोजवानी ने बताया कि मकान के मलबे में रिजवान, यासमीन, इकरा, आइफा सहित पांच लोग दब गए। इन्हें लोगों ने निकाला। सभी घायल हैं। इनके अलावा मंदिर का सेवादार मनीष घायल हुआ। उड़ता हुआ कांच आकर उसकी बांह में धंस गया।
विज्ञापन

6 of 10
पेड़ से दबी कार - फोटो : अमर उजाला
जयपुर हाउस : 10 से ज्यादा पेड़ गिरे, कार क्षतिग्रस्त
जयपुर हाउस में 10 से ज्यादा बड़े पेड़ गिर पड़े। एक तो कार पर गिरा। यह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। समाजसेवी संदेश जैन ने बताया कि तूफान ठीक वैसे ही था, जैसे दो साल पहले दो मई को आया था। पार्क में भी पेड़ गिरे हैं।
विज्ञापन

7 of 10
आंधी ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
आवास विकास : दुकानों के बोर्ड उड़कर दूर जा गिरे
आंधी आने से पहले तक दुकानें खुली थीं। सेक्टर आठ के रविकांत चतुर्वेदी ने बताया कि तेज हवा चलते ही लोग घरों में चले गए। हवा से दुकानों के बोर्ड उखड़कर दूर जा गिरे। बिजली गुल हो गई। यहां दस से ज्यादा पेड़ गिरे हैं। बिजली की लाइन पर भी पेड़ गिरे।

8 of 10
आंधी-बारिश ने मचाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
अर्जुन नगर : वाहनों को नुकसान, बिजली गुल
आंधी में पेड़ गिरे। इनसे वाहनों को नुकसान पहुंचा। कार और स्कूटर पर भी पेड़ गिरे। नमकीन व्यवसायी सुशील नोतनानी ने बताया कि साढ़े सात बजे बिजली गुल हो गई। लोग डर के मारे बाहर नहीं निकले। बहुत तेज हवा थी। ओले भी दस मिनट तक पड़े। अलबतिया में इंटरनेट टावर गिर गया। 

9 of 10
जमीन पर मृत पड़े पक्षी - फोटो : अमर उजाला
पशु-पक्षी भी मरे
देहात क्षेत्र में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से पशु-पक्षी भी बेहाल रहे। बटेश्वर और चंबल के कुछ गांवों में ओलावृष्टि के बाद पेड़ों के नीचे ग्रामीणों को परिंदे मरे पड़े मिले। ओले गिरने से खुले में बंधे पशुओं की पीठ सूज गई। फतेहाबाद क्षेत्र में ट्रांसफार्मर गिरने और पेड़ गिरने से दो भैसें मर गईं। 
 
विज्ञापन

10 of 10
40 ग्राम तक के ओले गिरे - फोटो : अमर उजाला
सब्जी को सबसे ज्यादा नुकसान
ओले, बारिश और तूफान से फसल और बागवानी को भारी नुकसान हुआ है। पेड़ों से आम और जमीन पर बाजरा बिछ गया है। सब्जी नष्ट हो गई हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. रामप्रवेश वर्मा ने बताया कि फसलों में नुकसान का आकलन करने के लिए टीम गांवों का दौरा करेगी। इसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम को सौंपी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें