फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में गूंजे 'अपराजिता' के नारे, न हारी है न हारेगी, नारी ही देश संवारेगी

Mon, 31 Dec 2018 08:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
1 of 9
अपराजिता के तहत पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स से जुड़कर कान्हा की नगरी मथुरा में सैकड़ों महिलाओं ने सोमवार को पदयात्रा निकाली। नारी शक्ति का साथ देने के लिए शहर के तमाम लोग पदयात्रा में शामिल हो गए। टैंक चौराहे से होलीगेट तक ऐसा कारवां बना कि मानों पूरा शहर नारी शक्ति को प्रणाम कर रहा हो। अगली स्लाइड्स में देखिए नारी शक्ति की तस्वीरें...
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में गूंजे 'अपराजिता' के नारे, न हारी है न हारेगी, नारी ही देश संवारेगी

2 of 9
अपराजिता के तहत पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला
शहर का टैंक चौराहा सुबह सात बजे से ही सजने लगा था। जगह-जगह रंग-बिरंगे गुब्बारे लगाए गए थे। देश भक्ति के गीत और राधा-कृष्ण के भजन ने माहौल को ऐसा बना दिया था कि जो भी इधर से गुजरा वही अमर उजाला के अपराजिता अभियान का हिस्सा बनता चला गया। 
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में गूंजे 'अपराजिता' के नारे, न हारी है न हारेगी, नारी ही देश संवारेगी

3 of 9
अपराजिता के तहत पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला
न हारी है न हारेगी, नारी ही देश संवारेगी। नारी शक्ति जिंदाबाद। महिलाओं ने ठाना है देश को मजबूत बनाना है। जैसे उद्घोष के बीच जब मथुरा में महिलाएं और छात्राएं मार्निंग वॉक लेकर निकलीं तो लोगों ने फूल बरसाए, हरे कृष्णा..हरे रामा की धुन बजाई। बैंडबाजों पर देश भक्ति के तराने गूंजने लगे। 

कान्हा की नगरी में गूंजे 'अपराजिता' के नारे, न हारी है न हारेगी, नारी ही देश संवारेगी

4 of 9
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं को सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित मार्निंग वॉक भले ही 11 बजे शुरू हुई, लेकिन विभिन्न संगठनों से जुड़ीं महिलाएं आठ बजे से ही इकट्ठा होने लगीं थीं। यहां सभी को 'अपराजिता' की कैप वितरित की गई। महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। 
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में गूंजे 'अपराजिता' के नारे, न हारी है न हारेगी, नारी ही देश संवारेगी

5 of 9
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स - फोटो : अमर उजाला
टैंक चौराहे पर हुई सभा में वक्ताओं ने महिला शक्ति का गुणगान किया। कहा कि जो कभी पराजित न हो सके वही 'अपराजिता' है। यहां कई युवा भी नारी शक्ति को दर्शाने वाली इबारत लिखीं तख्तियां लेकर खड़े हो गए थे।
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में गूंजे 'अपराजिता' के नारे, न हारी है न हारेगी, नारी ही देश संवारेगी

6 of 9
अपराजिता के तहत पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला
छात्राओं ने खूब जोशीले नारे लगाए। सेल्फी खींचने का दौर भी खूब चला। टैंक चौराहे से निकली पदयात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। इस पदयात्रा में शहर के तमाम समाजसेवी और संगठनों से जुड़े लोग भी शामिल हो गए। होलीगेट पर पहुंचकर पदयात्रा का समापन हुआ। 
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में गूंजे 'अपराजिता' के नारे, न हारी है न हारेगी, नारी ही देश संवारेगी

7 of 9
अपराजिता के तहत पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की धर्मपत्नी राजलक्ष्मी मिश्र सोमवार को टैंक चौराहा से होलीगेट तक महिला सशक्तिकरण के लिए हुई अमर उजाला की पदयात्रा का हिस्सा बनीं। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना की। कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए समाज में जागरुकता की पहल के लिए अमर उजाला बधाई का पात्र है। समाज को समझना होगा कि महिला अपराजिता है।    

कान्हा की नगरी में गूंजे 'अपराजिता' के नारे, न हारी है न हारेगी, नारी ही देश संवारेगी

8 of 9
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश वेटरनेरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केएमएल पाठक अमर उजाला की पहल अपराजिता के लिए आयोजित पदयात्रा में पदयात्री बनें। टैंक चौराहा से होलीगेट तक इसका हिस्सा बनते हुए प्रो. पाठक ने इस आयोजन के लिए अमर उजाला को बधाई दी। 
विज्ञापन

कान्हा की नगरी में गूंजे 'अपराजिता' के नारे, न हारी है न हारेगी, नारी ही देश संवारेगी

9 of 9
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स - फोटो : अमर उजाला
कुलपति प्रो. केएमएल पाठक ने कहा कि समाचार संकलन के अलावा सामाजिक गतिविधियों में इस प्रकार की हिस्सेदारी सामाजिक दायित्व का अहसास कराती है। महिलाओं को लेकर समाज में जागरुकता के लिए इस तरह के आयोजन निरंतर होने चाहिए।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें