आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में बदमाशों की गोली लगने से शहीद हुए सतीश यादव और उसके साथी कुलदीप की बहादुरी पर पूरा पुलिस महकमा फक्र कर रहा है। गम इस बात का है कि वह अब उनके बीच नहीं है। अपने साथी को खोने का गम और गुस्सा कुलदीप के चेहरे पर साफ दिखाई दिया। एसएसपी ने जब इन दोनों की बहादुरी की दास्तां सुनाई तो हर कोई भावुक हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे के साथ सिपाही कुलदीप
- फोटो : अमर उजाला
टेड़ी बगिया क्षेत्र में सौ फुटा रोड हुई मुठभेड़ के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे ने बताया थाना एत्माद्दौला के सिपाही सतीश यादव और कुलदीप सुबह करीब 4 बजे बाइक से गश्त पर थे। इसी दौरान इन्हें चोर-चोर का हल्ला सुनाई दिया। देखा तो चार बदमाश एक बाइक पर बैठकर भाग रहे थे।
विज्ञापन
3 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बदमाशों के हाथ में सब्बल और बेलचे भी थे और हथियार भी। इसके बाद भी सिपाहियों ने बेखौफ होकर बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस को देख बदमाशों ने अपनी बाइक तेज की और एक गली में घुस गए।
4 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सतीश और कुलदीप ने उनका पीछा जारी रखा। एसएसपी ने बताया कि इसी दौरान हड़बड़ाहट में बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और वे पैदल भागने लगे। इतने में सतीश ने एक बदमाश को कॉलर पकड़कर नीचे गिरा लिया। उधर कुलदीप ने दूसरे बदमाश को धर दबोचा।
विज्ञापन
5 of 7
तमंचा
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान एक बदमाश का तमंचा नीचे गिर गया। दोनों बदमाशों की सतीश और कुलदीप से खूब हाथापाई भी हुई लेकिन बहादुर सिपाहियों की पकड़ से बदमाश छूट नहीं सके। इतने में अपने साथियों को बचाने आए अन्य बदमाशों ने सतीश को निशाना बनाकर तमंचे से दो फायर किए।
विज्ञापन
6 of 7
गोली
- फोटो : अमर उजाला
इसमें एक गोली सतीश के कांख में लगी और एक जबड़े में और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अपने साथी को बचाने दौड़े कुलदीप को धक्का देकर बदमाश भाग गए। इसके बाद कुलदीप ने आसपास के लोगों की मदद से सतीश को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे के साथ सिपाही कुलदीप
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे ने मीडिया के सामने दोनों की बहादुरी को सलाम किया। साथ ही कहा कि सतीश का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पुलिस की टीमें उसके हत्यारों की तलाश में जुटी हुई हैं।