फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन में कृष्ण जन्मोत्सव का रंग, कान्हा की कुंडली तैयार, तस्वीरों से करें दर्शन

Tue, 04 Sep 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 12
भागवत भवन में राधारानी और कृष्ण की छवि। - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्री कृष्ण का जन्म आज होगा। मथुरा-वृंदावन में जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों को विशेष तौर पर सजाया गया है। यहां तीन हजार से अधिक मंदिरों में भव्य तरीके से कृष्ण का जन्म का उत्सव मनाया जाएगा। जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए देश-विदेश से भक्तगण पहुंच रहे हैं। श्रीकृष्ण की विशेष संयोग की कुंडली भी तैयार की जा चुकी है। भागवत भवन में राधारानी और कृष्ण की आकर्षक छवि रिझा रही है।
विज्ञापन

2 of 12
श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव स्थल को सजाया गया। - फोटो : अमर उजाला
श्री कृष्ण के जन्म-स्थल पर विशेष सजावट की गई है। रंग बिरंगी लाइटों से जन्मोत्सव स्थल के आसपास का क्षेत्र जगमग हो रहा है। दर्शन के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। लाखों लोग जन्मोत्सव में शामिल होंगे।
विज्ञापन

3 of 12
गर्भगृह के आसपास सजावट की गई है। - फोटो : अमर उजाला
गर्भगृह के आसपास क्षेत्र को रोशनी से रोशन किया गया है। इन लाइटों में भगवान की विशेष आकृति दी गई है। इसमें मथुरा-वृंदावन की छवि को भी दर्शाया गया है। इन लाइटों में छवि अति आकर्षक लग रही हैं।

4 of 12
भक्तगणों की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्मस्थल को विशेष रूप से सजाया गया है। जन्माष्टमी के दौरान मंदिर की आकर्षक छवि देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंच रहे हैं। देर रात तक लाइन लग रही है। जन्माष्टमी के दिन भीड़ बढ़ने की संभावना है। 
विज्ञापन

5 of 12
द्वारिकाधीश का दरबार सजा। - फोटो : अमर उजाला
 द्वारिकाधीश के महल की सजावट भी तेज हो गई है। महल को भव्य स्वरूप देने का काम अंतिम दौर पर है। महल को सुंदर तरीके से सजाया जा चुका है। द्वारिकाधीश का दरबार बहुत आकर्षक लग रहा है। 
विज्ञापन

6 of 12
रोशनी में नहाता प्रेम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण की लीलाओं का चित्रण करने वाले प्रेम मंदिर को झालरों और फूलों से सजाया गया है। मंदिर भक्तों के लिए विशेष आकर्षण बना हुआ है। यहां जन्मोत्सव के लिए विशेष तैयारी की गई हैं।
विज्ञापन

7 of 12
प्रेम मंदिर में भीड़। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी मनाने पहुंच भक्तगण प्रेम मंदिर पहुंच रहे हैं।  वहां भगवान कृष्ण की लीलाओं की छवि देखकर आनंद उठा रहे हैं। रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर परिसर रोशन हो रहा है। 

8 of 12
यशोदाधाम मंदिर की सजावट की गई। - फोटो : अमर उजाला
यशोदाधाम मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। धाम में कान्हा की लीला बहुत आकर्षक हैं।

9 of 12
गौड़ीय मठ की शोभायात्रा निकली। - फोटो : अमर उजाला
गौड़ीय मठ की शोभायात्रा रविवार को निकली। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग यात्रा के साथ निकलें।

10 of 12
प्रियाकांतजू मंदिर की सजावट की गई। - फोटो : अमर उजाला
 प्रियाकांतजू मंदिर और उसके आसपास झालरों से सजावट की गई। मंदिर रोशनी से रोशन है और जन्मोत्सव के लिए पूरी तरह से तैयार है।

11 of 12
नंद भवन में जन्मोत्सव से पहले का माहौल। - फोटो : अमर उजाला
नंद भवन में जन्मोत्सव से पहले जश्न मनाना शुरू हो गया। महिलाओं ने नृत्य करके खुशियां जाहिर कीं।
विज्ञापन

12 of 12
जन्मोत्सव शांतिपूर्वक कराने के लिए पुलिस बल अर्लट। - फोटो : अमर उजाला
मथुरा-वृंदावन में श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को शांतिपूर्वक माहौल में भक्तगण मना सके। इसके लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें