कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर मथुरा-वृंदावन में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हर तरफ सिर्फ कान्हा की ही गूंज है। कान्हा के जन्म के लिए मंदिरों को सजाया जा चुका है। भगवान कृष्ण को लेकर जगह-जगह नाट्य मंचन हो रहे हैं। साधु संत अपनी वाणी से श्री कृष्ण की लीलाओं का बखान कर रहे हैं। इन सभी का आनंद लाखों भक्त उठा रहे हैं। वे जन्मोत्सव में एक झलक कान्हा की पाने को व्याकुल हैं।
भागवत भवन में मनमोहक राधारानी और कृष्ण की छवि ने सभी को मंत्रमुग्ध कर लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
भागवत भवन में राधारानी और कृष्ण मंदिर की भव्य सजावट।
- फोटो : अमर उजाला
जन्मस्थली के पास भागवत भवन में राधारानी और कृष्ण मंदिर की भव्य सजावट की गई। भक्तगण देखकर निहाल हो रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
राधारमण मंदिर में श्रीविग्रह का अभिषेक हुआ।
- फोटो : अमर उजाला
राधारमण मंदिर में श्रीविग्रह का अभिषेक विधि-विधान से किया गया।
4 of 5
नाट्य मंचन।
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में कान्हा के जन्म से पहले जगह-जगह नाट्य मंचन हुए। इसमें सुदामा-कृष्ण के जीवंत संवाद से आंखों में आंसू आ गए।