आगरा में टीसीएस कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार पत्नी निकिता को पुलिस रिमांड पर लेगी। पुलिस को अभी निकिता का फोन नहीं मिला है। निकिता के फोन में अहम साक्ष्य हैं।
आगरा में टीसीएस कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या के मामले में पुलिस उनकी पत्नी निकिता शर्मा, सास पूनम शर्मा, ससुर नृपेंद्र शर्मा और साली निशु को जेल भेज चुकी है। केस में जल्द चार्जशीट लगाई जाएगी।
पुलिस ने निकिता को गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन उसका मोबाइल बरामद नहीं हो सका है। उसमें ही मानव सहित अन्य लोगों से व्हाट्सएप चैट हैं। वीडियो भी हो सकते हैं। पुलिस अब निकिता को रिमांड पर लेगी। उनसे मोबाइल बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 7
मानव सुसाइड केस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
24 फरवरी को मानव ने की थी खुदकुशी
24 फरवरी की सुबह डिफेंस कॉलोनी निवासी मानव शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी। वह मुंबई में तैनात थे। परिवार के लोगों को आरोप है कि पत्नी निकिता के शादी से पहले के संबंधों के बारे में जानकारी से मानव तनाव में था। 27 फरवरी को उनका एक वीडियो सामने आया था। यह आत्महत्या से पहले बनाया गया था। मानव के परिजन ने थाना सदर में मृतक की पत्नी, सास, ससुर और साली के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 13 मार्च पुलिस ने आरोपी सास और साली को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
3 of 7
TCS manager suicide
- फोटो : अमर उजाला
आखिरी बार पत्नी से ही बात कर रहा था मानव
बीते शुक्रवार रात को गुजरात से पत्नी और ससुर को भी गिरफ्तार किया। उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद जेल भेज दिया गया। निकिता के मोबाइल में मानव से हुई बातचीत से संबंधित चैट थी। आखिरी बार भी वह मोबाइल पर पत्नी से ही बात कर रहा था। रात में अपनी बहन आकांक्षा से भी बात की थी। एसीपी सदर विनायक भोसले ने बताया कि निकिता के मोबाइल की बरामदगी के लिए पुलिस लगी है। रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में जल्द प्रार्थना पत्र भी देंगे।
4 of 7
मानव शर्मा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
ससुराल में किया गया प्रताड़ित
मानव शर्मा के परिजन ने आरोप लगाया था कि बेटे को ससुराल में प्रताड़ित किया गया। इसके बाद ही उसने आत्महत्या कर ली। इसकी पुष्टि के लिए पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं। निकिता के घर पर शाम 7 बजे मानव शर्मा पहुंचे थे। कुछ देर रुकने के बाद निकिता के साथ बाजार गए थे। इसके फुटेज पुलिस को मिल गए हैं। एक बैंक के बाहर लगे कैमरे में दोनों कैद हुए थे।
विज्ञापन
5 of 7
मानव शर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके अलावा निकिता के घर के बाहर भी एक जगह पर कैमरा लगा था। इसमें शाम 7:30 बजे मानव घर में जाते नजर आए। रात 8:30 बजे निकल गए। कुल डेढ़ घंटे तक रुके थे। इसी तरह पुलिस के पास मानव के मोबाइल में मिला वीडियो भी है, जिसमें वो आत्महत्या करते नजर आ रहे हैं। इसमें उनका मृत्यु पूर्व बयान है। इसके अलावा मानव के माता-पिता, बहन और चाची भी महत्वपूर्ण गवाह हैं।
विज्ञापन
6 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और ससुर
- फोटो : अमर उजाला
जेल में रोने लगी निकिता
जेल सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद निकिता को शनिवार दोपहर को जिला जेल में दाखिल कर दिया गया। उन्हें महिला बैरक में रखा गया है। इसमें पहले से ही उनकी मां और बहन भी बंद थीं। दोनों के मिलते ही निकिता फूट-फूटकर रोने लगी। इस पर अन्य महिला बंदियों ने तीनों को संभाला।
मजबूत साक्ष्य जुटाए पुलिस
बहन आकांक्षा भाई की माैत के बाद से दुखी हैं। उनका कहना है कि ठीक से सो नहीं पा रही हैं। वह न्याय चाहती हैं। पुलिस इस मामले में मजबूत साक्ष्य जुटाए, जिससे आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके। भाई ने जो कुछ किया, उसके लिए निकिता और उसका परिवार ही जिम्मेदार है। भाई ने कभी नहीं सोचा था कि उसका उत्पीड़न होगा। वह इसे बर्दाश्त नहीं कर सका। अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।