फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल पर हुई तमिल फिल्म की शूटिंग, अपरिचित का हीरो और एक्ट्रेस ये

Fri, 13 Oct 2017 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
शू‌टिंग - फोटो : अमर उजाला
हॉलीवुड फिल्म विक्टोरिया एंड अब्दुल और बॉलीवुड फिल्म भूमि के बाद ताजमहल तमिल फिल्म सामी स्क्वायर में नजर आएगा। अपरिचित और आई जैसी फिल्मों के अभिनेता विक्रम की सामी स्क्वायर के कई शॉट ताजमहल और दशहरा घाट पर फिल्माए गए। 
विज्ञापन

2 of 5
शू‌टिंग - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के साथ विक्रम के कई सीन शूट किए गए। आगरा के बाद फिल्म की शूटिंग दिल्ली, मसूरी और नेपाल में होगी। 55 तमिल और मलयालम फिल्मों के अभिनेता विक्रम दूसरी बार ताजमहल में अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए गुरुवार को पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
शू‌टिंग - फोटो : अमर उजाला
निर्देशक हरि की फिल्म सामी स्क्वायर में विक्रम बॉडी गार्ड की भूमिका में है, जिसका मंत्री की बेटी से प्यार हो जाता है। इसी दौरान कुछ सीन ताजमहल में फिल्माए गए। सूर्योदय के साथ सामी स्क्वायर फिल्म की यूनिट ताज पहुंची। 

4 of 5
शू‌टिंग - फोटो : अमर उजाला
शाम चार बजे तक कई शॉट फिल्माए। शाम को दशहरा घाट पर भी कई शॉट शूट किए गए। लाइन प्रोड्यूसर प्रमोद राना के मुताबिक विक्रम चार साल पहले तांडवम की शूटिंग को आगरा आए थे, तब उनके साथ बाहुबली फेम अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शू‌टिंग - फोटो : अमर उजाला
ताज में सैलानियों के कई ग्रुप सुबह एक साथ आए। रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म पर भीड़ के कारण कुछ देर के लिए शूटिंग रोकनी पड़ी। एएसआई के संरक्षण सहायक कार्यालय में विक्रम और कीर्ति आदि कलाकारों को इंतजार करना पड़ा। वहीं, शूटिंग के लिए लगे बाउंसरों ने कई पर्यटकों से अभद्रता की, जिस पर पर्यटकों ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें