फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदा के लिए सो गई आगरा पुलिस की सबसे तेज-तर्रार 'साथी', सुलझाए थे कई क्राइम केस

Thu, 12 Oct 2017 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
सोनी - फोटो : अमर उजाला
आगरा पुलिस के डॉग स्‍क्‍वाड की सबसे तेज स्निफर डॉग सोनी ने मंगलवार को बुखार से दम तोड़ दिया। उसने कई घटनाओं में पुलिस को अहम सुराग दिए थे। इनमें सबसे चर्चित केस 1.5 साल पहले कमला नगर में कारोबारी के घर हुई 30 लाख की लूट थी। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनी - फोटो : अमर उजाला
लेब्राडोर (मादा) नस्ल की सोनी को महाराजा रणजीत सिंह पंजाब पुलिस अकादमी में प्रशि‌क्षित किया गया था। 2007 में पैदा हुई सोनी ने 2008 में आठ महीने तक पुलिस प्रशिक्षण लिया। वह मानव गंध से अपराध के खुलासे की एक्सपर्ट थी। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनी - फोटो : अमर उजाला
सोनी ने आगरा के खेरागढ़, बाह, मलपुरा, बरहन, शाहगंज, खंदौली और न्यू आगरा थाने के कई अहम क्राइम केस सुलझाए। आगरा न्यू आगरा थाने में कमला नगर में व्यापारी के घर डकैती की सूचना के बाद मौका ए वारदात पर भेजी गई सोनी घर में उस जगह जाकर बैठ गई थी जहां लूटे बताए गए जेवरात रखे थे। 

4 of 5
सोनी - फोटो : अमर उजाला
बाद में खुलासा हुआ था कि लूट नहीं हुई थी बल्कि नौकरानी ने लूट का नाटक किया था। उसने ही जेवरात अलमारी के ऊपर रखे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनी - फोटो : अमर उजाला
सोनी 10.5 साल की थी। उसने उपचार के लिए वेटरनेरी कालेज मथुरा ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। उसके शव को गुलाब के फूलों में रखकर पुलिस लाइन में ही दफना दिया गया। आगरा की डॉग स्कवैड में छह कुत्ते थे। सोनी के चले जाने से पांच रह गए हैं। इनमें नीलिमा, लेक्सी और इलेक्सी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें