फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानी में सैलानी: न गोल्फ कार्ट मिल पा रही न शू कवर, ताजमहल के टिकट बढ़ाने पर जोर

Thu, 12 Dec 2019 09:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
tajmahal - फोटो : tajmahal
दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में शुमार ताजमहल पर अव्यवस्थाओं का आलम है। सैलानियों को शू कवर और गोल्फ कार्ट तक उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। ये स्थिति तब है, जबकि विदेशी पर्यटकों के लिए दोनों नि:शुल्क हैं। देशी पर्यटकों को तो कोई पूछ ही नहीं रहा।
विज्ञापन

2 of 6
गोल्फ कार्ट - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या के सापेक्ष व्यवस्थाएं नहीं हैं। दोनों पार्किंग स्थलों से स्मारक की दूरी लगभग 750 मीटर है। पूर्वी गेट से प्रवेश के लिए शिल्पग्राम और पश्चिमी गेट से प्रवेश के लिए अमरूद का टीला पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था है। पुरानी मंडी चौराहे पर भी अब वाहनों की पार्किंग होनी लगी है। अधिकांश पर्यटकों को पार्किंग से स्मारक तक पैदल ही जाना पड़ता है। उन्हें न तो गोल्फ कार्ट मिल पा रही है और न ही बैटरी बसें। 
विज्ञापन

3 of 6
ताजमहल पर संचालित बैटरी बस
ताजमहल पर लगभग 54 गोल्फ कार्ट और बैटरी बसें हैं। अधिकांश बैटरी बसें तो खराब है हीं, गोल्फ कार्ट की भी बैटरी चार्जिंग की दिक्कत है। इतना ही नहीं, स्मारक के अंदर मुख्य स्मारक पर घूमने के लिए शू कवर तक उपलब्ध नहीं कराए जा रहे। विदेशी पर्यटकों को ये शू कवर नि:शुल्क देने की व्यवस्था है, लेकिन टिकट विंडो पर बिना गाइड के साथ आने वाले विदेशी पर्यटकों को ये उपलब्ध ही नहीं कराए जाते। पर्यटक को भी जानकारी नहीं होती, इसलिए वह भी नहीं मांगता। इसी तरह से पानी की बोतल भी उन्हें नहीं दी जा रही है।

4 of 6
ताजमहल पर बिना शू कवर के सैलानी - फोटो : अमर उजाला
विदेशी पर्यटकों को पानी की बोतल और शू कवर निशुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। ये दोनों उसे एक बैग में डालकर देने के निर्देश हैं। लेकिन जिन पर्यटकों को ये दिए भी जा रहे हैं, उन्हें हाथ में पकड़ा दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ताजमहल पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विदेशी पर्यटक से जब हम इतनी मोटी धनराशि वसूल रहे हैं लेकिन इसके बदले हम उसे सुविधा क्या दे रहे हैं? सरकार और अधिकारियों को यह सोचना होगा। विदेशी पर्यटक दी जाने वाली पानी की बोतल तक हजम कर जाते हैं। - राकेश चौहान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
पार्किंग पर गोल्फ कार्ट तक ही व्यवस्था सुव्यवस्थित नहीं है। ऐसे में पर्यटक परेशान होते हैं। बहुत से पर्यटकों को पार्किंग से स्मारक तक लगभग 700 मीटर तक का फासला पैदल ही तय करना पड़ रहा है। - सुमित उपाध्याय, टूर ऑपरेटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें