फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल: ट्रायल में फेल साबित हुई 'नई योजना', ऐतिहासिक स्मारक न निहारने से मायूस हुए सैलानी

Sun, 13 Dec 2020 09:43 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल आगरा - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर टिकटों का ट्रायल शनिवार को फेल साबित हुआ। एएसआई ने सुबह के स्लॉट में 1500 और दोपहर के स्लॉट में 3500 टिकटों को ऑनलाइन बुकिंग का ट्रायल किया। सुबह 11 बजे और दोपहर में 1:15 बजे तक सभी टिकट बुक कर लिए, जिससे दोपहर सवा एक बजे के बाद आए सैलानियों को टिकट बुक न होने पर मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
हैरतअंगेज पहलू ये रहा कि दोनों स्लॉट में पूरे 5000 टिकट बुक होने के बाद भी शनिवार को ताज में प्रवेश केवल 4393 सैलानी ही कर पाए। 607 टिकट बेकार हो गए। दोपहर एक बजे के बाद एक हजार से ज्यादा पर्यटक ऐसे थे जो ताजमहल पहुंचे, लेकिन टिकट नहीं मिल पाया। पर्यटन उद्यमियों ने ताज पर शनिवार रविवार को टिकटों की संख्या 15 हजार करने की मांग की है।
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल पर युवतियां - फोटो : अमर उजाला
टिकट संख्या 15 हजार किए बिना दूर नहीं होगी समस्या
पर्यटन क्षेत्र के विशेषज्ञ और आगरा टूरिस्ट वेलफेयर चैंबर के अध्यक्ष प्रहलाद अग्रवाल के मुताबिक ताजमहल पर 5 हजार सैलानियों की लिमिट है इसे बढ़ाना चाहिए। सितंबर में ताज खोलने के बाद जिस तरह का रिस्पांस मिला है, उसे देखते हुए अब ताज पर टिकटों की कैपिंग 15 हजार की जानी चाहिए। लपकों द्वारा टिकट बुकिंग की परेशानी इससे दूर हो जाएगी। क म से कम शनिवार और रविवार को कैपिंग 15 हजार कर दें और सुबह, दोपहर के स्लॉट में 30:70 का अनुपात रखा जाए।

4 of 5
ताजमहल पर आए सैलानी फोटो खिंचाते हुए - फोटो : अमर उजाला
शनिवार रविवार को ही बढ़ा दें संख्या
एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन अध्यक्ष शमशुद्दीन के मुताबिक शनिवार और रविवार को दोगुने से ज्यादा सैलानी ताज पर आते हैं। ऐसे में शनिवार और रविवार को पर्यटकों की संख्या में इजाफा करने की अनुमति मिलनी चाहिए। अन्यथा इससे पर्यटन जगत कभी भी पटरी पर नहीं आ पाएगा। भारतीय पर्यटकों में जिस तरह का ताज देखने का रिस्पांस मिल रहा है, उसे देखते हुए लिमिट 15 हजार होनी ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल पर आए सैलानी - फोटो : अमर उजाला
स्मारकों पर इतने आए सैलानी
     
स्मारक पर्यटक
ताजमहल 4393
आगरा किला 1328
फतेहपुर सीकरी 604
सिकंदरा 375
एत्माद्दौला 215
महताब बाग 314
रामबाग 58
मरियम टूम 28
  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें