फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदनी हत्याकांड: प्रेम विवाह करने वाली बेटी की हत्या में मां का हाथ, सामने आई चौंकाने वाली बात

Sun, 13 Dec 2020 08:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 6
मैनपुरी चांदनी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पुलिस ने लापता युवती का शव खोदाई के दौरान शुक्रवार को खेत के बीच से बरामद किया। पुलिस गुरुवार से खेत में खोदाई करा रही थी। प्रेम विवाह से नाराज भाइयों ने बहन की गोली मारकर हत्या के बाद शव खेत में गाड़ दिया था। मृतका के पति ने दिल्ली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।  
विज्ञापन

2 of 6
प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई थी शादी - फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी अर्जुन जाटव (हाल पता त्रिलोकपुरी दिल्ली) ने चांदनी कश्यप पुत्री उदयवीर निवासी कश्यपनगर फरेंजी से प्रेम विवाह किया था। 17 नवंबर से चांदनी लापता थी। 10 दिसंबर को दिल्ली के मयूर विहार थाने की पुलिस गांव पहुंची तो युवती की हत्या कर शव खेत में गाड़ने की जानकारी मिली। दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ खेत में खोदाई कराई, लेकिन शव बरामद नहीं हुआ था।
विज्ञापन

3 of 6
चांदनी हत्याकांड: खेत में खोदाई कराती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को खोदाई के दौरान शव खेत के बीच से बरामद हुआ। इस दौरान पुलिस ने युवती के घर पहुंचकर तलाशी ली। वहां खून के धब्बे लगी शर्ट बरामद हुई। खोदाई से पहले दिल्ली पुलिस के एसआई मनोज कुमार तोमर ने चांदनी की मां सुखरानी से पूछताछ की। दिल्ली पुलिस का कहना है कि अपहरण के मामले को हत्या की धाराओं में तरमीम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खोदाई के दौरान पुलिस के साथ एसडीएम रामसकल मौर्य मौजूद रहे। 

4 of 6
पति अर्जुन जाटव के साथ चांदनी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
चांदनी की हत्या गोली मारकर की गई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मां सुखरानी के उकसाने पर भाई सुधीर और सुशील ने चांदनी की पिस्टल से गोली मारकर हत्या की थी। मौसी के लड़के जयवीर ने शव को दफनाने में सहयोग किया था। शव गाड़ने से पहले वहां नमक भी डाला गया।
विज्ञापन

5 of 6
चांदनी हत्याकांड: आरोपी भाई को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रेम विवाह करने से चांदनी के परिजन नाराज थे। चांदनी से बात करते हुए उन्होंने नाराजी खत्म होने की बात कहते हुए सुनील को उसे लाने के लिए भेजा था। 17 नवंबर को वह कश्यपनगर आई, उसी रात को सुधीर और सुशील ने हत्या कर दी थी। सुनील ने इसका विरोध भी किया तो उसे धमका कर दिल्ली भगा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चांदनी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़ जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी अर्जुन जाटव दिल्ली के त्रिलोकपुरी में रहकर एक फैक्टरी में काम करता है। इसी मोहल्ले में बुआ के घर रह रही चांदनी से युवक की जान पहचान हो गई। दोनों के बीच आठ साल से प्रेम संबंध थे। 12 जून 2020 को अर्जुन और चांदनी ने प्रतापगढ़ जाकर घरवालों की मर्जी के खिलाफ मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों दिल्ली में आकर रहने लगे। 17 नवंबर को चांदनी भाई के बुलाने पर गांव घूमने के लिए आई थी। इसके बाद से वह लापता थी। चांदनी के न मिलने पर अर्जुन ने मयूर विहार थाने में चांदनी के भाई सुधीर व सुनील पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें