ताजमहल पर शनिवार की तरह रविवार को भी सैलानी टिकट न मिलने के कारण परेशान रहे। दोपहर दो बजे ही दोपहर के स्लॉट की सभी 2500 टिकटें बुक हो चुकी थीं, जिस वजह से दोपहर दो बजे के बाद ताजमहल आए भारतीय और विदेशी सैलानियों को ताज देखे बिना ही लौटना पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ताजमहल पर ऑनलाइन टिकट के लिए क्यूआर कोड स्कैन करते सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर यह अजीब और दुखद पहलू है कि पांच हजार टिकटों की सीमा तय होने के बाद भी रविवार को महज 3593 सैलानियों ने प्रवेश किया। इस तरह 1407 सैलानी ताज पर कम पहुंचे, लेकिन ताज पर टिकट पहले ही खत्म हो गए। लपकों द्वारा टिकट बुक कर लिए जाने से हो रही परेशानी के बाद भी पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा, जबकि एएसआई भी टिकटों की धांधली बंद कराने के लिए पहचानपत्र अनिवार्य करने का कदम नहीं उठा रहा।
विज्ञापन
3 of 5
ताजमहल पर आए सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को दोपहर दो बजे ताजमहल पहुंचे नाइजीरिया और केरल के सैलानियों का ग्रुप टिकट लेने के लिए स्कैन करता रहा, पर टिकट नहीं मिला। वेबसाइट पर सभी टिकटें बुक हो जाने का मैसेज आता रहा। नाइजीरिया के पर्यटक ने पूर्वी गेट पर एएसआई स्टाफ से टिकट बुकिंग के लिए कहा, लेकिन उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। इस पर नाइजीरियाई सैलानी ने हंगामा शुरू कर दिया। उसी के साथ यहां खड़े केरल के ग्रुप और इंदौर से बच्चों के साथ आई सुनीता ने भी आपत्ति जताई। गेट पर हंगामे की खबर पर एएसआई कार्यालय के अधिकारी आए, जिन्होंने ताजमहल पर टिकटों की सीमित संख्या होने और वेबसाइट के जरिए ही टिकट उपलब्ध होने की जानकारी देकर पर्यटक को शांत किया। सैलानी ने इस मामले में अपने दूतावास को शिकायत करने की चेतावनी दी है।
4 of 5
ताजमहल पर आए सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों का निराश लौटना दुखद
यह देखना बेहद दुखद है कि पर्यटकों को टिकट नहीं मिल पा रहा। पर्यटन उद्योग ने जैसे-तैसे पटरी पर धीमे-धीमे चलना शुरू किया है, पर टिकटों की कमी उसे पटरी से उतार देगी। हमारी मांग है कि ताज पर टिकटों की संख्या 20 हजार की जाए। - सुनील सी गुप्ता, इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर
ताजमहल में छाता लगाए महिला पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
नियम की समीक्षा हो
अरे, एक बार कोई नियम बना दिया तो कम से कम उसकी समीक्षा तो करें। दिल्ली में 100 पर्यटक भी स्मारक पर नहीं आ रहे, पर ताज पर तो आ रहे हैं। यहां टिकटों की संख्या कम से कम 20 हजार की जाए। बाजारों में जितनी भीड़ है, ताजमहल पर उससे तो कम ही रहेगी। - राकेश चौहान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन