महताब बाग स्थित व्यू प्वाइंट से पहले दिन 40 पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। इसमें से 10 पर्यटक नाइट व्यू देखने पहुंचे। महताब बाग से सुबह सात से दस बजे और शाम को सात से दस बजे तक पर्यटक ताजमहल का दीदार कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
महताब बाग से ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
बीते शुक्रवार को प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री डा. जीएस धर्मेश ने महताब बाग स्थित ताज व्यू प्वाइंट का शुभारंभ किया था। यह व्यू प्वाइंट आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किया गया है। शनिवार को 30 पर्यटक सुबह यहां से ताज का दीदार करने पहुंचे। रात्रि में दर्शन के लिए शाम को 10 पर्यटक आए। सुबह सात से दस बजे और शाम को सात से दस बजे तक यहां से पर्यटक ताज देख सकते हैं। पर्यटकों ने यहां से खूब सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
3 of 5
ताजमहल
- फोटो : Self
वर्तमान में स्मारक के मुख्य प्रवेश द्वार पर स्थित रेड सेंड स्टोन प्लेटफार्म से ही ताज का रात्रि दर्शन होता है। मुख्य गुम्बद से इसकी दूरी लगभग 330 मीटर दूर है।
4 of 5
tajmahal
- फोटो : tajmahal
रात्रि दर्शन के दौरान पर्यटकों को इससे आगे नहीं जाने दिया जाता। रात में यहां से ताज देखने के लिए देसी पर्यटकों को 510 रुपये और विदेशी पर्यटकों को 750 रुपये का टिकट लेना पड़ता है।