कोरोना संक्रमण के चलते छह महीने से अधिक समय तक बंद रहा ताजमहल अब शर्तों के साथ पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर एएसआई कर्मचारी द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी, लेकिन मंगलवार की शाम को दिल्ली से दो मशीनें लगाई गई हैं जो ऑटोमेटिक थर्मल स्क्रीनिंग कर रही हैं। किसी भी पर्यटक का अगर तापमान ज्यादा हुआ तो मशीन उन्हें टर्न स्टाइल गेट तक जाने से पहले ही रोक देंगी। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि दोनों मशीनों को ट्रायल के तौर पर पूर्वी गेट पर लगाया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
डायना सीट पर किया गया लेमिनेशन
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को ताजमहल में सेंट्रल टैंक पर मौजूद डायना सीट पर लेमिनेशन किया गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने अपने कार्यालय और मुख्य गुंबद पर कालीन तथा कपड़े की चटाई हटवा दी थी। इनकी जगह रबर और प्लास्टिक की चटाई इस्तेमाल की जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के दीदार के लिए आने वाले हर पर्यटक की ख्वाहिश सेंट्रल टैंक की डायना सीट पर फोटो खिंचवाने की होती है। ऐसे में डायना सीट पर हर घंटे सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कराया जा रहा था। संगमरमर की बनी बेंच को केमिकल से कोई नुकसान ना पहुंचे इसलिए उसे मंगलवार की शाम को लेमिनेट करा दिया गया।
4 of 5
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन से पहले ताजमहल में मुख्य गुंबद के अंदर मौजूद शाहजहां और मुमताज की कब्रों को देखने के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लेने वाले पर्यटकों की संख्या महज 10 फीसदी थी लेकिन लॉकडाउन के बाद सोमवार से खुले ताजमहल में 70 फीसदी से ज्यादा पर्यटक मुख्य गुंबद का टिकट भी खरीद रहे हैं।
भीड़ कम होने के कारण मुख्य गुंबद में कब्रों को देखने के लिए समय भी मिल रहा है। पूर्व में भीड़ के कारण सीआईएसएफ जवान और एएसआई के कर्मचारी पर्यटकों को कब्रों के चारों ओर केवल एक चक्कर लगाने देते थे लेकिन अब वह इत्मीनान से कब्रों की पच्चीकारी और गुंबद की स्थापत्य कला को निहार रहे हैं।