फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व धरोहर सप्ताह के पहले दिन ताजमहल-आगरा किले में पर्यटकों को मिला निशुल्क प्रवेश

Thu, 19 Nov 2020 09:53 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल पर युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विश्व धरोहर सप्ताह गुरुवार से शुरू हो गया। ताजमहल में विश्व धरोहर सप्ताह के शुभारंभ पर मेहमानखाने में प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें देश के सभी विश्व धरोहरों को संरक्षित करने के प्रति जागरूक किया। गुरुवार को ताजमहल समेत सभी स्मारकों में पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क है।
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि विश्व धरोहर सप्ताह के मौके पर ताजमहल के मेहमान खाने में प्रदर्शनी लगाई है। भारत में मौजूद सभी विश्व धरोहरों की फोटो प्रदर्शनी के जरिए पर्यटकों को धरोहरों को सहेजने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल पर सेल्फी लेतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
पूरे सप्ताह ताजमहल के मेहमानखाने में यह प्रदर्शनी लगी रहेगी। कोरोना के कारण पेंटिंग, ड्राइंग प्रतियोगिताएं इस बार नहीं होंगी। धरोहर सप्ताह के शुभारंभ पर गुरुवार को ताजमहल समेत सभी स्मारकों में पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क है। सभी स्मारकों में पर्यटकों को जागरूक करने के लिए बैनर भी लगवाए हैं, ताकि वह धरोहर सप्ताह से भी जागरूक हो सकें।
 

4 of 5
ताजमहल पूर्वी गेट पर ताज प्रदर्शनी को देखते हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
21 सितंबर से ताजमहल के दरवाजे सैलानियों के लिए खोल दिए गए। देशभर के सभी स्मारकों में 2500 तो ताजमहल पर 5000 टिकटों की संख्या तय की गई, लेकिन किसी भी स्मारक पर सैलानियों की संख्या कैपिंग को छू भी नहीं पाई, जबकि ताज पर हर दिन एक हजार से ज्यादा सैलानी टिकट उपलब्ध न होने के कारण वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल में सेल्फी खींचते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
सैलानियों में केवल ताजमहल के दीदार का क्रेज है, लेकिन संस्कृति मंत्रालय और एएसआई ताज पर टिकट बढ़ाने से परहेज कर रहा है। जनप्रतिनिधियों और पर्यटन उद्यमियों ने ताजमहल से टिकटों की कैपिंग हटाने की मांग की, जिसे एएसआई ने दरकिनार कर दिया। विश्व धरोहर सप्ताह के आगाज पर पर्यटन संगठनों ने ताज से कैपिंग हटाने या टिकटों की संख्या बढ़ाकर 15 हजार प्रतिदिन करने की मांग उठाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें