फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक स्मारक खुलने से पहले सजने लगे 'नन्हे ताजमहल', उत्साहित हैं हस्तशिल्पी, कोरोबार बढ़ने की उम्मीद

Wed, 09 Sep 2020 12:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • 21 सितंबर से ताजमहल खुलने के आदेश पर एंपोरियम संचालकों में उत्साह
  • 350 एंपोरियम हैं शहर में
  • 50 हजार हस्तशिल्पी जुड़े हैं इससे
विज्ञापन
1 of 5
मार्बल के बने ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
आगामी 21 सितंबर से ताजमहल खोले जाने के निर्णय के बाद मार्बल हैंडीक्राफ्ट एंपोरियम में नन्हे ताजमहल सजने लगे हैं। उन्हें बनाने और सजाने की तैयारियां चल रही हैं। पर्यटकों द्वारा दो से लेकर छह इंच के ताजमहल सबसे ज्यादा खरीदे जाते हैं। 


संबंधित खबर- इस तारीख से करिए ताज का दीदार, आगरा किले के भी खुलेंगे द्वार, डीएम ने जारी किया आदेश
 
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल खुलने की खबर के बाद एंपोरियम में सफाई करते संचालक - फोटो : अमर उजाला
12 करोड़ का माल रखा है
ताजमहल को खोले जाना राहत की बात है। शहर में करीब 350 एंपोरियम हैं। अनुमानित 1300 करोड़ का घरेलू कारोबार और 700 करोड़ रुपये का निर्यात होता है। लगभग 50 हजार हस्तशिल्पी इससे जुड़े हैं। करीब 1200 करोड़ का तैयार और कच्चा स्टॉक रखा हुआ है। - रजत अस्थाना, अध्यक्ष, हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर एसोसिएशन
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
पर्यटकों की आवक के बिना फायदा नहीं
तैयारी जरूर शुरू होने को है, लेकिन शहर में पर्यटकों की आवक के बिना फायदा नहीं मिलने वाला है। क्योंकि फिलहाल यातायात व्यवस्था सुचारू नहीं है। - अनिल वर्मा, एंपोरियम संचालक

4 of 5
ताजमहल खुलने की तैयारी करता हस्तशिल्पी - फोटो : अमर उजाला
व्यवस्था धीरे-धीरे आएगी पटरी पर
छह माह से परेशानी काफी बढ़ी हुई थी। मेरे ऊपर पूरे परिवार की जिम्मेदारी है। ताजमहल खुलने की खबर ने काफी राहत प्रदान की है। धीरे-धीरे व्यवस्था पटरी पर आ जायेगी। राशिद, हस्तशिल्पी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एंपोरियम की सफाई करते कारीगर - फोटो : अमर उजाला
20 हजार ताजमहल बिकते हैं हर महीने
दो इंच से लेकर छह इंच के ताजमहल की मांग सबसे अधिक रहती है। ताजनगरी में प्रत्येक माह लगभग 20 हजार ताजमहल की बिक्री हो जाती है। इसके अलावा मूर्तियों की भी मांग रहती है। - धर्मेंद्र वर्मा, हस्तशिल्पी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें