नए साल के पहले दिन ताजमहल का दीदार नहीं किया जा सकेगा। शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के कारण ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। ऐसे में गुरुवार को साल के आखिरी दिन सैलानियों ने ताजमहल का दीदार किया।
विज्ञापन
2 of 5
कोहरे में छिपा ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
साल के आखिरी दिन (31 दिसंबर) बीते सालों के मुकाबले सबसे कम पर्यटक रहे, लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत टिकटों की सीमित संख्या होने के बाद भी अन्य दिनों के मुकाबले सैलानी अच्छी संख्या में आए। गुरुवार सुबह कोहरा होने के कारण पर्यटकों की संख्या कम रही, लेकिन जैसे जैसे धूप खिलती गई, सैलानियों की भीड़ बढ़ती गई। दोपहर 2 बजे के बाद ताज पर भीड़ बढ़ गई। इसी तरह आगरा किला, सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी और महताब बाग पर सैलानियों की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन
3 of 5
ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
8204 सैलानियों ने निहारा ताजमहल
साल के आखिरी दिन ताजमहल पर 20 सालों में सबसे कम सैलानी आए। दरअसल, कैपिंग के कारण 15 हजार टिकट ही ताज में बेचे जा सकते हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को 8204 पर्यटक आए, जिनमें से 686 बच्चे और 7518 बालिग थे। इनमें से 22 विदेशी और 28 सार्क देशों के पर्यटक भी आए। ताजमहल पर आए पर्यटकों में से 3201 ने मुख्य गुंबद पर शाहजहां मुमताज की कब्रों को देखने के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट खरीदा।
4 of 5
ताज की टिकट खिड़की पर बनाए गए गोले
- फोटो : अमर उजाला
नए साल में खुल सकती है ताज की टिकट खिड़की
कोरोना संक्रमण के कारण 21 सितंबर को खोले गए ताजमहल में टिकट केवल आनलाइन बेचे जा रहे हैं। इससे उन पर्यटकों को दिक्कतें आ रही हैं जो स्मार्ट फोन चलाना नहीं जानते। पर्यटकों की मुश्किल देखते हुए डीएम ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआइ) को टिकट विंडो खोलने के लिए निर्देश दिए हैं। एएसआई ने ताजमहल के पूर्वी गेट और पश्चिमी गेट पर टिकट विंडो की तैयारी कर ली है। पश्चिमी गेट पर फतेहपुरी मस्जिद की ओर नई टिकट विंडो तैयार की है, जो नए साल में शुरू हो सकती है।