फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहक रहे पत्थर, दरक रही सुविधाएं, ताजमहल में पीने के पानी को मोहताज सैलानी

Thu, 09 May 2019 05:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में सैलानियों के लिए दी जाने वाली सुविधाओं में लगातार कटौती हो रही है। भीषण गर्मी में ताजमहल का दीदार करने आ रहे सैलानियों को पीने के ठंडे पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। शाम को पांच बजे आरओ प्लांट बंद कर दिए जा रहे हैं, जिससे शाम को दीदार के लिए आने वाले पर्यटकों को गर्म पानी ही मिल पा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल परिसर में लगाया गया टीनशेड
पूर्वी गेट की ओर लगे पानी के प्लांट को आपरेटर शाम को बंद कर रहे हैं। ताजमहल में प्रतिदिन 15 हजार सैलानी पहुंच रहे हैं। दोपहर में पारा 44 डिग्री के पास होने के कारण पर्यटक सुबह और शाम को ही पहुंच रहे हैं, लेकिन शाम को पांच बजे पेयजल प्लांट बंद कर देने से पर्यटक परेशान हैं। कई पर्यटकों ने इस पर शिकायत भी की है, लेकिन कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल में पानी देख्ाता सैलानी - फोटो : अमर उजाला
लू के थपेड़ों ने ताजनगरी में जनजीवन अस्त-व्यस्त किए रखा है। प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में आगरा लगातार बना हुआ है। दोपहर में लू के कारण स्मारकों में सन्नाटा पसरा रहा। चुनिंदा पर्यटक ही स्मारकों के दीदार के लिए जा रहे। जो पहुंच भी रहे हैं, वह छांव की तलाश में दिख रहे हैं।

4 of 5
अकबर टाम्ब - फोटो : अमर उजाला
सुबह छह से नौ बजे तक और शाम को पांच से सात बजे तक ही ताजमहल, किला, सीकरी, अकबर के मकबरे और एत्माद्दौला जैसे स्मारकों में पर्यटक दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल परिसर में धूप से बचते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ दिनों से पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में लू के कारण तपिश ज्यादा रही। आगरा में पारा सामान्य से तीन डिग्री ऊपर है। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री पर रहा, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें