आगरा में ताजमहल खुलने के बाद कोरोना संक्रमण के कारण सब कुछ बदल जाएगा। न केवल प्रवेश और टिकट खरीदने के नियम में बदलाव किया गया है, बल्कि पर्यटकों को घुमाने वाले गाइडों ने भी कई बदलाव किए हैं। गाइडों ने तय किया है कि वह पर्यटकों के साथ केवल स्मारक के अंदर ही रहेंगे। होटल से स्मारकों तक या साइट सीन के दौरान वह पर्यटकों की गाड़ी में साथ नहीं जाएंगे। सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए गाइड स्मारकों के गेट पर ही उपलब्ध होंगे और ताज या किला का भ्रमण कराकर पर्यटकों को वापस छोड़ देंगे। उनके साथ यात्रा नहीं करेंगे।
विज्ञापन
2 of 9
ताजमहल (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश पर्यटन गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि सभी गाइड मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी के साथ ही पर्यटकों को ताजमहल का दीदार कराएंगे। कंपनियों में गाइडों के लिए एसओपी जारी की है, जिसके बाद गाइड भी कोरोना संक्रमण से बचने के लिए केवल स्मारकों पर ही उपलब्ध होंगे। देशभर में पर्यटक किन जगहों से घूमकर आ रहे हैं और किन में कोरोना संक्रमण होगा, इसकी जानकारी नहीं हो पाएगी। ऐसे में सामाजिक दूरी और मास्क के साथ ही वह भ्रमण कराएंगे।
विज्ञापन
3 of 9
सामाजिक दूरी के लिए बनाए गए गोले
- फोटो : अमर उजाला
आगरा एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष शमसुद्दीन खान ने बताया कि रेलवे स्टेशन से लेकर ताजमहल के भ्रमण तक पहले जिस तरह से खींचातानी और पर्यटकों के इर्द-गिर्द हॉकर मंडराया करते थे, वह कोरोना के कारण नजर नहीं आएंगे। बिल्कुल नए तरीके से पर्यटन की शुरुआत होगी। जो सैलानी आएंगे, उन्हें एक अनूठा अनुभव देने के लिए हम लोग तैयार हैं। सुरक्षित भ्रमण के लिए वह सभी उपाय अपनाएंगे।
4 of 9
ताजमहल
- फोटो : Amar Ujala
सभी गाइड 21 तारीख की सुबह सूर्योदय के समय ताजमहल पहुंचेंगे और वहां पहले दिन ताज पर जितने पर्यटक आएंगे, हमारा उन्हें ऑफर रहेगा कि सेवाएं मुफ्त देंगे ताकि ताजमहल के पर्यटन को हम फिर से ऊंचाईयां दे सकें। दीपक दान अध्यक्ष, यूपी गाइड वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
5 of 9
ताजमहल की टिकट खिड़की
- फोटो : अमर उजाला
कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत संस्कृति मंत्रालय ने ताजमहल में पर्यटकों के लिए गाइड लाइन जारी की है, जिसके तहत सभी तरह के भुगतान केवल डिजिटल होंगे। नकदी का इस्तेमाल कहीं भी नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
6 of 9
शहर के एक स्मारक पर क्यूआर कोड स्कैन करते सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल का टिकट, फोटोग्राफरों की फीस और गाइड फीस के साथ किसी भी तरह का लेन-देन केवल डिजिटल तरीके से ही होगा। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड स्कैन करने की सुविधा प्रदान की है तो वहीं ऑनलाइन टिकट बुकिंग की जा सकेगी।
विज्ञापन
7 of 9
क्यूआर कोड स्कैन करते पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के फोटोग्राफरों ने भी नगदी के लेनदेन से बचने के लिए डिजिटल भुगतान के लिए कई एप इस्तेमाल करने शुरू कर दिए हैं। ताजमहल पर फोटोग्राफी करने वाले सतीश शर्मा का कहना है कि उन्होंने 3 एप डाउनलोड किए हैं, जिनके जरिये उन्हें भुगतान किया जा सकता है। क्यूआर कोड स्कैन करके भी उनकी फीस का भुगतान करने की सुविधा पर्यटकों को देंगे। उनकी तरह कई फोटोग्राफरों ने क्यूआर कोड स्कैन और पेटीएम की सुविधा पर्यटकों के लिए रखी है।
8 of 9
ताजमहल का मुख्य गुंबद
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में पर्यटक शाहजहां और मुमताज की कब्र वाले मुख्य गुंबद पर भी भ्रमण कर सकेंगे। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मुख्य गुंबद में भीड़ ना बढ़े, इसलिए एक बार में 5-5 पर्यटकों को ही गुंबद के अंदर जाने की इजाजत होगी।
ताजमहल में प्रवेश के लिए भारतीय पर्यटकों के लिए 50 रुपये का प्रवेश टिकट है लेकिन मुख्य गुंबद पर प्रवेश के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट खरीदना होता है। ताजमहल की वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए यह दोनों ही विकल्प मौजूद हैं। कोविड-19 प्रोटोकॉल में 21 सितंबर से जब ताजमहल खुलेगा तो दोनों ही तरह के टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे।