ताजमहल के टिकट के लिए पर्यटकों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। ताज के पूर्वी और पश्चिमी गेट के साथ शिल्पग्राम में भी टिकट मिलनी शुरू हो जाएंगी। जुलाई से शिल्पग्राम में फिर से टिकट काउंटर शुरू हो रहा है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को एनओसी जारी कर दी है।
विज्ञापन
2 of 5
ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल का दीदार करने दुनिया भर से लोग आते हैं। छुट्टियों में यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में ताज के पूर्वी और पश्चिमी गेट के टिकट काउंटरों पर भीड़ का दबाव भी बढ़ जाता है। कभी कभी तो पर्यटकों की भीड़ बेकाबू हो जाती है। कई पर्यटक टिकट न मिलने पर निराश होकर लौट जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि पूर्वी गेट टिकट खिड़की पर पर्यटकों का दबाव अधिक रहता है, इस वजह से शिल्पग्राम में काउंटर शुरू कराए जाएंगे। जुलाई से नया काउंटर शुरू कर देंगे, इससे ताज के प्रवेश द्वार पर भी भीड़ नियंत्रित हो सकेगी और यात्रियों को भी सुविधा हो जाएगी।
4 of 5
आगरा किला में लाइट एंड साउंड शो के दौरान की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उधर, अप्रैल में बंद किए गए आगरा किले के लाइट एंड साउंड शो को अपग्रेड करने के लिए एएसआई ने पर्यटन निगम को एनओसी दे दी है। एएसआई महानिदेशक और पर्यटन महानिदेशक के बीच हुई बैठक के बाद तय हुआ कि 2011 से चल रहे शो में एएसआई की हिस्सेदारी के तौर पर 16 लाख रुपये दिए जाएंगे। टिकटों की बिक्री का आंकड़ा आने के बाद एमओयू के मुताबिक धनराशि जारी कर दी जाएगी।
उपनिदेशक पर्यटन अमित श्रीवास्तव के मुताबिक यहां लाइटें बदलने के लिए ज्यादा टूट फूट की जरूरत नहीं है। छोटी लाइटें ही इस बार प्रयोग की जाएंगी, जबकि तार, केबिल के लिए कुछ जगह पत्थरों को हटाने का काम किया जाएगा। नवंबर तक शो के अपग्रेड होने का काम पूरा किए जाने की उम्मीद है।