कोरोना संक्रमण के कारण ताजमहल पर हर दिन पांच हजार सैलानियों को प्रवेश की अनुमति है, लेकिन शनिवार और रविवार को इससे ज्यादा पर्यटक आते हैं। इससे कई पर्यटकों को ताजमहल देखे बिना मायूस लौटना पड़ रहा है। रविवार को भी दोपहर 12 बजे तक ताजमहल के सभी टिकट बुक हो गए। ऐसे में कई पर्यटकों को मायूस लौटना पड़ा, जबकि कई सैलानी दशहरा घाट और महताब बाग से ही ताज देखकर लौट गए।