फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल में आठ गुना महंगा हुआ ताजमहल का दीदार, सुविधाओं को आज भी तरस रहे पर्यटक

Mon, 10 Dec 2018 02:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 7
ताजमहल
दुनिया के अजूबों में शुमार ताजमहल का किराया तो लगातार बढ़ाया जा रहा है। पिछले तीन साल में ताजमहल का दीदार आठ गुना महंगा हो चुका है। एडीए (आगरा विकास प्राधिकरण) भी पथकर वसूल रहा है, लेकिन पर्यटकों को सुविधाओं के नाम कुछ नहीं दिया जा रहा है। आवारा जानवर पर्यटकों के लिए खतरा बन चुके हैं। आए दिन देसी विदेशी पर्यटकों को बंदर काटकर घायल कर रहे हैं। उनके हाथों से सामान छीनकर भाग जाते हैं। लावारिस गोवंश से भी आए दिन घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन

तीन साल में आठ गुना महंगा हुआ ताजमहल का दीदार, सुविधाओं को आज भी तरस रहे पर्यटक

2 of 7
ताजमहल में विदेशी टूरिस्ट - फोटो : अमर उजाला
पेयजल सुविधा: ताज के बाहर पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर पेयजल सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। पर्यटकों को पानी खरीदकर ही पीना पड़ता है। यहां पानी के प्याऊ तक नहीं लगवाए गए हैं। 
विज्ञापन

तीन साल में आठ गुना महंगा हुआ ताजमहल का दीदार, सुविधाओं को आज भी तरस रहे पर्यटक

3 of 7
ताजमहल देखने जा रहे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
आवारा जानवरों का उत्पात: ताजमहल में बंदरों का आतंक भी है। हाल ही के दिनों में कई पर्यटकों पर उत्पाती बंदर हमला कर घायल कर चुके हैं। इनमें विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। लेकिन आज तक बंदरों का आतंक कम नहीं हुआ है। 

तीन साल में आठ गुना महंगा हुआ ताजमहल का दीदार, सुविधाओं को आज भी तरस रहे पर्यटक

4 of 7
ताजमहल का दीदार के लिए मारामारी - फोटो : अमर उजाला
टॉयलेट: ताज के आसपास सार्वजनिक टॉयलेट तो बने हुए हैं लेकिन इनमें बेहद गंदगी रहती है। इसके कारण विदेशी तो दूर भारतीय पर्यटक भी इनका इस्तेमाल बहुत मजबूरी में ही करते हैं। इनकी नियमित सफाई भी नहीं की जाती है।
विज्ञापन

तीन साल में आठ गुना महंगा हुआ ताजमहल का दीदार, सुविधाओं को आज भी तरस रहे पर्यटक

5 of 7
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सा सुविधा: ताज के भीतर और दोनों गेटों पर चिकित्सकीय सहायता के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। अकसर पर्यटकों की तबियत बिगड़ने पर पुलिस ही एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाती है। ताज पर प्राथमिक चिकित्सा के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। 
विज्ञापन

तीन साल में आठ गुना महंगा हुआ ताजमहल का दीदार, सुविधाओं को आज भी तरस रहे पर्यटक

6 of 7
नई दरोँ को विदेशी पर्यटकों के लिए ताजमहल का टिकट - फोटो : अमर उजाला
तीन साल के भीतर ताजमहल का टिकट एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) ने तीसरी बार बढ़ाया है। इस साल अक्तूबर में भी भारतीय पर्यटकों के लिए ताज का टिकट 40 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये और विदेशी पर्यटकों के लिए एक हजार रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये किया गया। सार्क देशों के पर्यटकों का किराया 540 रुपये किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल में आठ गुना महंगा हुआ ताजमहल का दीदार, सुविधाओं को आज भी तरस रहे पर्यटक

7 of 7
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
इसके पहले वर्ष 2016 में भी भारतीय पर्यटकों का टिकट 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये किया गया था। विदेशी पर्यटकों का किराया 750 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये किया गया था। इस तरह भारतीय पर्यटकों की टिकट का दाम तीन साल में 30 रुपये से 250 रुपये हो गया है। यह वृद्धि 8 गुना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें