फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबला मत कहिए, देश को चला रहीं ताकतवर महिलाएं, देखें 'नारी शक्ति' की अद्भुत तस्वीरें

Sun, 09 Dec 2018 09:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 13
Nari shakti Kumbh in vrindavan - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज में साधु संतों के कुंभ से पहले भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की भूमि पर आयोजित नारी शक्ति कुंभ में देश भर की महिलाओं ने नारी सशक्तिकरण का अहसास कराया। वैदिक काल से अब तक समाज में महिलाओं की सशक्त भूमिका का उल्लेख करते हुए पिछले कुछ दशकों से नारी शक्ति को अबला बनाने की प्रवृति पर तगड़ा प्रहार किया।  
 
विज्ञापन

अबला मत कहिए, देश को चला रहीं ताकतवर महिलाएं, देखें 'नारी शक्ति' की अद्भुत तस्वीरें

2 of 13
Nari shakti Kumbh in vrindavan - फोटो : अमर उजाला
रविवार को अश्रयपात्र में आयोजित नारी शक्ति कुंभ में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि भारतीय समाज में वर्षों से महिलाओं को अबला असहाय जैसे शब्दों से संबोधित किया जाता रहा है। हमें इस मानसिकता में बदलाव लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस देश में रानी लक्ष्मीबाई जैसी योद्धा और शिवा को शिवाजी बनाने वाली जीजाबाई हो ऐसे देश में महिलाओं को असहाय कहना उनके साथ अन्याय है। 
विज्ञापन

अबला मत कहिए, देश को चला रहीं ताकतवर महिलाएं, देखें 'नारी शक्ति' की अद्भुत तस्वीरें

3 of 13
Nari shakti Kumbh in vrindavan - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं को कमजोर कहने वाले समाज पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि मां की गोदी में आते ही बेटी को शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक कमजोरी का अहसास कराया जाता है। पहले तो उसे जन्म ही नहीं लेने दिया जाता है। यह स्थिति ऐसे वक्त में है जब महिलाओं ने पुरुषों के एकाधिकार वाले क्षेत्रों में भी अब शिखर को छू लिया है। फिर महिला कमजोर कैसे हो सकती है।

अबला मत कहिए, देश को चला रहीं ताकतवर महिलाएं, देखें 'नारी शक्ति' की अद्भुत तस्वीरें

4 of 13
Nari shakti Kumbh in vrindavan - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र पूजन का उल्लेख करते हुए सुषमा ने कहा कि यह विडंबना है कि दूसरे घर की बेटी को कन्या के रूप में पूजा जाता है और अपनी बेटी अवांछनीय लगती है। उन्होंने हैरानी जताई कि जिस देश में महिला राष्ट्रपति हैं तो उसी देश में महिला दहेज की वेदी पर चढ़ रही हैं। समाज की इन विसंगतियों को दूर करने का प्रण महिलाओं को ही लेना होगा। इसके लिए महिलाओं को ही आगे आना होगा।  
विज्ञापन

अबला मत कहिए, देश को चला रहीं ताकतवर महिलाएं, देखें 'नारी शक्ति' की अद्भुत तस्वीरें

5 of 13
Nari shakti Kumbh in vrindavan - फोटो : अमर उजाला
नारी शक्ति कुंभ में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं को कमजोर बताने वाली अतीत की बातों को भुलाते हुए भविष्य की सुनहरी उड़ान को पंख लगाए। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब चारदीवारी तक सीमित नहीं हैं, महिलाओं ने आसमान को छू लिया है। कल्पना चावला का उल्लेख करते हुए भविष्य में लड़ाकू विमान के संचालन का भी संदेश दिया।
विज्ञापन

अबला मत कहिए, देश को चला रहीं ताकतवर महिलाएं, देखें 'नारी शक्ति' की अद्भुत तस्वीरें

6 of 13
Nari shakti Kumbh in vrindavan - फोटो : अमर उजाला
रक्षामंत्री ने कहा कि अब महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। खेलों में महिलाओं की मौजूदगी ने गौरवान्वित करती है। समाज को महिलाओं को भी समानता का अधिकार देना होगा। इस दौरान उन्होंने देश में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वालीं 11 महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

अबला मत कहिए, देश को चला रहीं ताकतवर महिलाएं, देखें 'नारी शक्ति' की अद्भुत तस्वीरें

7 of 13
Nari shakti Kumbh in vrindavan - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड की महिलाओं में रोजगार सृजन के अवसर और आर्थिक स्वावलंबन का भाव पैदा करने के लिए डॉ. किरन नेगी, खुले में शौच मुक्ति का अभियान चलाने के लिए कमलेश कुमारी, 17 वर्ष की आयु में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली शिवांगी पाठक, नागालैंड की जनजातीय महिलाओं में शिक्षा के लिए तासिल एन जिलांग, देश के मिसाइल कार्यक्रम का नेतृत्व करने वालीं अग्रिपुत्री डॉ. टेसी थामस, जोधपुर में अनुबंध वृद्धजन कुटीर की स्थापना करने वाली अनुराधा आडवाणी, मदर ऑन व्हील्स संस्था की माधुरी सहस्त्रबुद्धे, डॉ. शीतल पांडे तथा डॉ. उर्मिला जोशी को सम्मानित किया गया। 

अबला मत कहिए, देश को चला रहीं ताकतवर महिलाएं, देखें 'नारी शक्ति' की अद्भुत तस्वीरें

8 of 13
Nari shakti Kumbh in vrindavan - फोटो : अमर उजाला
नारी शक्ति कुंभ को संबोधित करते हुए राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि महिलाओं की शक्ति बढ़ने पर ही राष्ट्र की शक्ति बढ़ेगी। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बेटा पढ़ता है तो एक लड़का शिक्षित होता है लड़की पढ़ती है तो दो परिवार शिक्षित होते हैं। उन्होंने महिलाओं के बढ़ते कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब तो महिलाओं से लड़ाकू विमान चलवाने पर भी विचार हो रहा है। गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने समाज के उत्थान में महिला शक्ति के योगदान की चर्चा की।  

अबला मत कहिए, देश को चला रहीं ताकतवर महिलाएं, देखें 'नारी शक्ति' की अद्भुत तस्वीरें

9 of 13
Nari shakti Kumbh in vrindavan - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार से ज्यादा सामाजिक बदलाव की आवश्यकता है। महिलाओं को लेकर समाज का दोहरा चरित्र है। एक तरह कन्या की पूजा होती है तो दूसरी ओर उसे जन्म नहीं लेने दिया जाता है। वैदिक काल के इतिहास को देखते हुए महिलाओं को एक बार फिर उसी सम्मान से देखना होगा। समाज निर्माण में महिलाओं की सहभागिता आवश्यक है।  

अबला मत कहिए, देश को चला रहीं ताकतवर महिलाएं, देखें 'नारी शक्ति' की अद्भुत तस्वीरें

10 of 13
Nari shakti Kumbh in vrindavan - फोटो : अमर उजाला
नारी शक्ति कुंभ की संयोजक और राष्ट्रीय सेवा समिति की राष्ट्रीय संयोजक गीता ताई शिंदे ने कहा कि देश की महिलाओं ने प्रत्येक क्षेत्र में अपना योगदान दिया है। इतिहास के धार्मिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में महिलाओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई है। लेकिन विगत कुछ दशकों में महिलाओं की सहभागिता को समाज में कम आंका गया है। इस स्थिति को फिर से सुधारने की आवश्यकता है। ऐसे आयोजन महिलाओं में नवीन ऊर्जा का संचार करते हैं। 

अबला मत कहिए, देश को चला रहीं ताकतवर महिलाएं, देखें 'नारी शक्ति' की अद्भुत तस्वीरें

11 of 13
Nari shakti Kumbh in vrindavan - फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से दीप जलाकर हुआ। इस दौरान राज्य के कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा, रीता बहुगुणा जोशी, अनुपमा जायसवाल और सांसद हेमामालिनी के अलावा पद्मश्री निवेदता भिंडे, राष्ट्रीय सेवा समिति की संयोजक गीता ताई डांबीआर आंबेडकर विवि के कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित भी मौजूद रहे।

अबला मत कहिए, देश को चला रहीं ताकतवर महिलाएं, देखें 'नारी शक्ति' की अद्भुत तस्वीरें

12 of 13
Nari shakti Kumbh in vrindavan - फोटो : अमर उजाला
अश्रयपात्र में आयोजित नारी शक्ति कुंभ में देश भर से करीब चार हजार महिलाओं ने प्रतिभाग किया है। वैचारिक मंथन के साथ इन महिलाओं ने वृंदावन की प्रमुख सड़कों को राष्ट्रीयता का रंग दे दिया। किसी के हाथ में तिरंगा था तो कोई भगवा लिए हुए थीं। बांकेबिहारी के दर्शन के साथ ही यह महिलाएं नारी शक्ति पर चर्चा कर रही थीं। खासकर अश्रयपात्र का विशाल परिसर तो भारत माता की जय जयकार से दिन भर गूंजता रहा। यहां रह-रहकर वंदेमातरम के स्वर सुनाई देते रहे।
विज्ञापन

अबला मत कहिए, देश को चला रहीं ताकतवर महिलाएं, देखें 'नारी शक्ति' की अद्भुत तस्वीरें

13 of 13
Nari shakti Kumbh in vrindavan - फोटो : अमर उजाला
झारखंड से आईं अरुणा सिंह ने कहा कि यह कुंभ नारी शक्ति को बल देने वाला है। इस दौरान वैचारिक मंथन में जो बातें सामने आएंगी उन पर देश में काम होगा। तेलंगाना से आईं अरुणति ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन देश की संस्कृति को मजबूत करने का काम करते हैं। महिलाएं एक दूसरे को अपने क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति से अवगत कराती हैं। जम्मू से आईं परविंदर कौर ने कहा कि इस कुंभ के माध्यम से देश में महिलाओं की स्थिति को समझने का मौका मिला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें