फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल: छुट्टियों में नहीं होगी टिकट की 'मारामारी', जानिए सैलानियों के लिए है क्या तैयारी

Tue, 26 Nov 2019 10:46 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अगले महीने के मध्य में पश्चिमी गेट से ताजमहल में प्रवेश करने वाले पर्यटकों को टिकट लेने की मारामारी से निजात मिल सकेगी। यहां नई बुकिंग विंडो के निर्माण का काम शुरू हो गया है। वर्तमान बुकिंग विंडो के सामने ही फतेहपुरी मस्जिद के बाहर अस्थायी ढांचा खड़ा करने का काम शुरू कर दिया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल पर बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़े - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल का दीदार करने वालों को स्मारक में प्रवेश से पहले टिकट लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। खासतौर से पश्चिमी गेट पर पर्यटकों को ज्यादा दिक्कत होती है। ताजमहल देखने आने वाले 60 से 70 फीसदी पर्यटक इसी गेट से स्मारक में प्रवेश करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
बुकिंग विंडो शिफ्ट करने का काम शुरू - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में शनिवार-रविवार के अलावा किसी छुट्टी वाले दिन टिकट लेने के लिए पर्यटकों को घंटों इंतजार करना पड़ जाता है। इसी समस्या के समाधान के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने दिल्ली स्थित महानिदेशक कार्यालय को पश्चिमी गेट की बुकिंग विंडो शिफ्ट करने का प्रस्ताव भेजा था, इसे मंजूरी मिल गई। इसके साथ ही इसका काम भी शुरू हो गया है।

4 of 5
ताजमहल पर रविवार को पश्चिमी गेट पर टिकट लेने वाली की लगी भीड़ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार का कहना है कि 15 दिसंबर तक पश्चिमी गेट की नई बुकिंग विंडो का काम पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही इसका संचालन भी शुरू हो जाएगा। पर्यटकों को इससे काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि ताजमहल पर टिकट खिड़की पर लगने वाली लंबी लाइन से बचने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रक्रिया और आसान कर दिया है। विभाग की ओर से एक क्यू आर कोड जारी किया गया है। पर्यटक इसे स्कैन कर अपने मोबाइल में प्रवेश टिकट अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। इससे उन्हें घंटों लाइन में लगने से मुक्ति मिलेगी। यह क्यू आर कोड ताज महल के प्रवेश गेट के बाहर चस्पा कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें