विश्वदाय स्मारक ताजमहल का मार्बल जहां कीड़ों ने गंदा कर दिया है वहीं इसके लाल पत्थर दरक रहे हैं। रखरखाव के अभाव में मुख्य प्रवेश द्वार (रॉयल गेट) के पत्थर भी दरक रहे हैं। कई पत्थर अपनी जगह छोड़ गए हैं। इससे स्मारक की सुंदरता तो प्रभावित हो ही रही है, 370 वर्ष पुराना स्मारक कमजोर भी हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
ताजमहल
ताजमहल दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक है। मगर, यहां उतरे संरक्षण कार्य नहीं हो पा रहे, जितने की यहां जरूरत है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मरम्मत के अभाव में लाल पत्थर जर्जर होकर झड़ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
ताजमहल में चमेली फर्श
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के रॉयल गेट के साथ ही प्रदर्शनी स्थल की दीवारों, म्यूजियम की दीवारों के पत्थर निकल गए हैं। चमेली फर्श तो बदहाल ही है। हालांकि इसके पत्थर बदलने का काम शुरू हो चुका है।
4 of 6
संगमरमर पत्थर पर पीले दाग
- फोटो : अमर उजाला
यमुना की गंदगी में पनपे कीड़ों ने एक बार फिर से संगमरमरी ताजमहल को दागदार कर दिया है। एएसआई की रसायन शाखा ने इन्हें साफ करने का काम शुरू कर दिया है लेकिन कीड़ों को खत्म करने का अभी भी कोई उपाय नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
5 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यमुना में पानी कम और सिल्ट ज्यादा है। इसमें गोल्डी काइरोनोमस नाम का कीड़ा पनपता है। हवा के साथ ये कीड़े स्मारक की दीवारों तक पहुंच रहे हैं। पर्यावरणविद उमेश शर्मा का कहना है कि जब तक यमुना की गंदगी साफ नहीं होगी, तब तक ताज को कीड़ों के हमलों से बचाना मुश्किल है।
एएसआई के वरिष्ठ संरक्षण सहायक एके गुप्ता ने बताया कि ताजमहल के चमेली फर्श के पत्थर बदलने के बाद स्मारक में लाल पत्थर हुए दूसरे ऐसे निर्माणों का सर्वे कराया जाएगा, जो जर्जर हो चुके हैं। इसके बाद इनकी मरम्मत का भी काम शुरू होगा।