फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fog in Agra: सीजन के पहले कोहरे की चादर से झांका ताजमहल, जानिए अगले दो दिनों के मौसम का हाल

Mon, 19 Dec 2022 08:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
कोहरे में छिपा ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में सोमवार को सीजन का पहला कोहरा पड़ा, जिसमें दृश्यता 100 मीटर से कम दर्ज की गई। सुबह सात बजे सूर्योदय के बाद भी हाइवे, एक्सप्रेसवे, यमुना नदी के किनारे और शहर के बाहरी हिस्सों में कोहरा घना रहा, जहां दृश्यता में कमी रही। शहर में कोहरा तो रहा, लेकिन दृश्यता बेहतर रही। ताजमहल सुबह कोहरे के कारण पर्यटकों को रॉयल गेट के प्लेटफार्म से नजर नहीं आ पाया। सुबह नौ बजे के बाद जब धूप तेज हुई, तब सबसे पहले गुंबद नजर आया और फिर सेंट्रल टैंक से आगे जाने पर ताज का अक्श नजर आने लगा। रॉयल गेट से दोपहर में स्पष्ट रूप से ताजमहल दिखा। ताजमहल पर सूर्योदय के समय लालिमा के साथ फोटोग्राफी करने की उम्मीद लगाए पर्यटकों को कोहरे के कारण निराश होना पड़ा और 10 बजे तक फोटोग्राफी के लिए इंतजार करना पड़ा। वहीं सर्दी भी बढ़ गई है, जिससे पर्यटक ठिठुरते नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 5
शाम से छाने लगा कोहरा - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह सर्द हवाओं के कारण दिन में पारा सामान्य से दो डिग्री नीचे रहा तो रात में यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
देहात क्षेत्र में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
सुबह कोहरा छाया, पर दोपहर में दूश्यता सामान्य रही। सोमवार को आगरा आई बंगलुरू और लखनऊ की उड़ानें अपने तय समय पर आईं। विमान सेवा पर कोई असर नजर नहीं आया। सड़क यातायात पर कोहरे का असर रहा। 

4 of 5
टूंडला में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
आगरा के आसपास जिलों में घना कोहरा छाया रहा। फिरोजाबाद में कोहरा काफी घना रहा। वाहनों की गति धीमी हो गई। इस दौरान नेशनल हाईवे नंबर दो पर धातरी और रूपसपुर के समीप अलग-अलग हादसे हुए। जिसमें लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक वाहन भिड़ गए। हादसे में तीन लोग घायल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोहरा - फोटो : अमर उजाला

दो दिन सुबह कोहरा छाने के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों तक सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रह सकता है। आगरा के साथ ही पड़ोसी जिलों में भी कोहरे के आसार हैं। सुबह के समय दृश्यता 100 मीटर से कम रह सकती है, वहीं, दिन में धूप के कारण आसमान साफ रहेगा और गुनगुनी धूप से राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें