ताजमहल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
1400 मीटर सतरंगी चादर तैयार
खुद्दाम ए रोजा कमेटी ने ताजमहल में शाहजहां के उर्स के लिए 1400 मीटर की सतरंगी चादर तैयार कराई है। बीते साल कोरोना के कारण शाहजहां का उर्स नहीं मनाया गया था। कमेटी के अध्यक्ष ताहिरुद्दीन ताहिर ने बताया कि अगर एएसआई और प्रशासन सतरंगी चादर को उर्स में चढ़ाने की अनुमति दे देते हैं, तभी चादरपोशी की जाएगी। बिना अनुमति के चादरपोशी नहीं करेंगे। कमेटी के रिजवानुद्दीन ने बताया कि 10 मार्च को गुस्ल, 11 मार्च को संदल, कुरआनख्वानी होगी। 12 मार्च को सुबह से ही चादरपोशी की जाएगी।