फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल: 188 दिन बाद खुला दरवाजा, 'मिसाल-ए-मोहब्बत' की कशिश से खिंचे चले आए दीवाने

Tue, 22 Sep 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में भी सैलानियों में मिसाल-ए-मोहब्बत ताजमहल की कशिश कम नहीं हुई है। इसकी बानगी पहले दिन ही देखने को मिली। 188 दिन बंद रहने के बाद सोमवार की सुबह ताजमहल खुला तो सैलानी खिंचे चले आए। शाम तक 1235 ने दुनिया के अजूबे का दीदार किया। आगरा किला सहित अन्य किसी भी स्मारक में इसके आधे सैलानी भी नहीं पहुंचे। दुनिया के सातवें अजूबे की पहली झलक पाते ही सैलानियों के मुंह से बरबस ‘वाह! ताज’ निकल पड़ा। 
विज्ञापन

2 of 8
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में 188 दिन के लंबे अंतराल के बाद सोमवार को ताजमहल के दरवाजे पर्यटकों के लिए खोल दिए। ताज के दीदार को बेकरार लोग इसका मुद्दत से इंतजार कर रहे थे। सुबह की भोर के साथ ही आवागमन शुरू हो गया। 
विज्ञापन

3 of 8
ताजमहल को निहारते विदेशी सैलानी - फोटो : अमर उजाला
कई लोग ऐसे थे, जो पहली बार आए थे, वहीं काफी पर्यटक पहले भी इस सातवें अजूबे को निहार चुके थे। जिंदगी में पहली बार ताजमहल देखने दिल्ली से आए सचिन के लिए ये लम्हा यादगार बन गया। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार ताजमहल देखने आया। बहुत ही शानदार अनुभव रहा।

4 of 8
सेल्फी लेते विदेशी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर पहले दिन विदेशी पर्यटकों की संख्या देखकर पर्यटन उद्यमी भी उत्साहित नजर आए। स्पेन के लुइस सैंनेज कैरेटो और टोमाज पैजान ताज की पहली झलक देखने के बाद भावविभोर हो गए और एक-दूसरे को कैमरे में कैद करने लगे।
 
विज्ञापन

5 of 8
ताजमहल में नमस्ते की मुद्रा में चीनी पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
चीन के पर्यटक लियांग चेंग सबसे पहले रॉयल गेट पर पहुंचे। लाल पत्थर के प्लेटफॉर्म से ही ताज की पहली झलक देखते हुए चेंग के मुंह से निकल पड़ा, वाह! ताज। चेंग के बाद दिल्ली से आए डिप्लोमेट बैरेज जेंस गिब्सन ने ताजमहल का दीदार किया। 
विज्ञापन

6 of 8
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
बड़ी हसरत थी परिवार के साथ ताज देखूं
ग्वालियर के लखन गौतम ने कहा कि वो अपने पारिवारिक मित्र के घर आए थे। ताज के बारे में पता चला तो छह महीने से हो रहा इंतजार पूरा करने का मौका मिल गया। बहुत हसरत थी परिवार के साथ जाकर ताजमहल का दीदार कर पाऊं। 
विज्ञापन

7 of 8
पर्यटक की थर्मल स्क्रीन के बाद मिला प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन के बाद दिया प्रवेश
ताजमहल और आगरा किला में पहले दिन पर्यटकों के प्रवेश के लिए व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया। ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर फैसिलिटी सेंटर पर ही महिला और पुरुष पर्यटकों के लिए अलग-अलग काउंटर लगाए, जहां उन्होंने अपना नाम, मोबाइल नंबर और तापमान दर्ज कराया। 
विज्ञापन

8 of 8
ताजमहल के प्रवेश द्वार पर पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद टिकट लेकर सीआईएसएफ ने सुरक्षा जांच की। इसी दौरान हाथों पर सैनिटाइजर का स्प्रे किया गया। बिना मास्क और फेस शील्ड के ताज में किसी को प्रवेश की मनाही है। सीआईएसएफ के जवानों ने पीपीई किट और फेसशील्ड लगाकर जांच की। ताजमहल में सभी रेलिंग और बेंच पर हर घंटे सैनिटाइजेशन किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें