ताजमहल और आगरा किले के दीदार का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। इन दोनों विश्वदाय स्मारकों को 21 सितंबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। कोरोना संक्रमण से पर्यटकों को बचाने के लिए ताजमहल में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। पर्यटकों को भी नियमों का पालन करना अनिवार्य है।