भारतीय संस्कृति और रीति-रिवाजों से प्रभावित होकर स्विट्जरलैंड से आए प्रेमी युगल ने शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन में शादी की। यहां स्थित एक मंदिर में विदेशी जोड़े ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अग्नि के सात फेरे लिए। इसके बाद बरातियों को दोना-पत्तल में ही भारतीय परंपरा के अनुसार भोज कराया गया।
विज्ञापन
2 of 5
वैवाहिक बंधन में बंधा विदेशी जोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
स्विट्जरलैंड के रेफियाल उर्फ रामानंद राय अपनी प्रेमिका कल्याणी के साथ दो माह से वृंदावन में रह रहे हैं। कल्याणी भी स्विट्जरलैंड की रहने वाली हैं। रेफियाल ने बताया कि वो कई बार भारत आ चुके हैं। यहां की हिंदू परंपराओं से काफी प्रभावित हैं।
विज्ञापन
3 of 5
दूल्हा बने रेफियाल
- फोटो : अमर उजाला
रेफियाल के अनुसार एक बार उन्होंने विवाह समारोह में भाग लिया, जिससे वो काफी प्रभावित हुए। इसके बाद रेफियाल ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी करने का फैसला लिया। उन्होंने कल्याणी के सामने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करने का प्रस्ताव रखा। वो तैयार हो गईं।
4 of 5
एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दूल्हा-दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
विदेशी जोड़े ने अपने रिश्तेदार और परिजन यहां बुला लिए। बुधवार को रेफियाल और कल्याणी के लग्न की रस्म हुई। गुरुवार को रेफियाल बरात लेकर वृंदावन के मुंगेर मंदिर पहुंचे। जहां वधू पक्ष कल्याणी के परिजनों ने बरात का स्वागत किया।
वैवाहिक बंधन में बंधा विदेशी जोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
वरमाला के बाद वैदिक परंपरा के साथ रेफियाल और कल्याणी ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। खास बात यह कि विवाह समारोह में बरातियों को दोना-पत्तल में ही भारतीय व्यंजन परोसे गए। इस अनोखी शादी में स्थानीय लोगों समेत कई विदेशी श्रद्धालु शामिल हुए।