शाहीन बाग में एक ओर जहां नागरिकता कानून के विरोध में पिछले दो महीने से धरना प्रदर्शन चल रहा है। वहीं दूसरी ओर आगरा के एक युवक ने अपनी शादी के कार्ड से इस कानून का पुरजोर समर्थन किया है।
विज्ञापन
2 of 5
नागरिका कानून के समर्थन में छपे कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जनपद के थाना मलपुरा के गांव अजीजपुर निवासी कुलदीप रावत पुत्र कृष्णमुरारी रावत की शादी आज रविवार को है। कुलदीप ने अपनी शादी को नागरिकता कानून और एनआरसी (भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) को समर्पित किया है।
विज्ञापन
3 of 5
सीएए और एनआरसी के समर्थन में छपवाया शादी का कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
कुलदीप ने शादी के कार्ड पर छपवाया है कि वह सीएए व एनआरसी का पुरजोर समर्थन करता है। साथ ही सभी लोगों से इसका समर्थन करने की अपील भी की है।
4 of 5
शादी का कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
कार्ड में बताया गया है कि यह कानून किसी भी व्यक्ति की नागरिकता समाप्त करने का नहीं है। बल्कि नागरिकता देने का काम करेगा। कुलदीप के इस अनोखे संदेश की चर्चा क्षेत्र में है।
आगरा में भी विगत दिनों महिलाओं ने संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन किया था। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिलाएं वहां से चली गईं। लेकिन इन दिनों ये मुद्दा लगातार गर्माया हुआ है।