फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीगणेश के अंगों में छिपे हैं समृद्ध जीवन के सूत्र, इनसे मिल सकती है आपको सफलता

Mon, 02 Sep 2019 10:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 9
ganesh chaturthi 2019 - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीगणेश बुद्धि और ज्ञान के दाता हैं। हर शुभ कार्य में सबसे पहले उनकी पूजा की जाती है। हाथी के समान सिर, बड़े कान, छोटी आंखें, लंबी नाक आदि देखने में भले ही श्रीगणेश का यह स्वरूप विचित्र लगता हो, लेकिन बप्पा के हर अंग में एक अर्थ छिपा है, जो सफल और समृद्धि जीवन की सीख देता है। जानते हैं श्रीगणेश के रहस्यमयी स्वरूप के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 9
ganesh chaturthi 2019 - फोटो : ganesh chaturthi 2019
बड़ा मस्तक 
अर्थ : बहुत बुद्धिमान और नेतृत्व की क्षमता।
सीख : हमेशा अपनी सोच को बड़ा बनाए रखना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 9
ganesh chaturthi 2019
छोटी आंखें
अर्थ : चिंतनशील और गंभीर स्वभाव
सीख : हर चीज का गहराई से चिंतन करें, तभी सही फैसला ले पाएंगे।

4 of 9
Ganesh Chaturthi
बड़े कान
अर्थ : भाग्यशाली, लंबी उम्रवाले, सबकी सुनना पर मन की करना।
सीख : बुरी चीजों को छांटकर अलग कर दें, अच्छी बातें ही ग्रहण करें।
विज्ञापन

5 of 9
ganesh chaturthi 2019
हिलती सूंड़
अर्थ : हमेशा सक्रिय रहना, काम करते रहना।
सीख : सुख दुख हर परिस्थिति के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

6 of 9
गणेश प्रतिमा को अंतिम रूप देता कलाकार - फोटो : अमर उजाला
बड़ा पेट 
अर्थ  : खुशहाली का प्रतीक, अच्छी बुरी चीजों को पचा जाना।
सीख : बुरी बातें पचा जाओ, सूझबूझ के साथ फैसला लो।
विज्ञापन

7 of 9
गणेश प्रतिमा को सजाता कलाकार - फोटो : अमर उजाला
एकदंत
अर्थ : दूसरा टूट गया था, टूटे दांत को लेखनी बना लिया।
सीख : हर चीज का सही उपयोग करना चाहिए।

8 of 9
पंडाल में गणेश की प्रतिमाएं - फोटो : अमर उजाला
चार हाथ
अर्थ : साम, दाम, दण्ड, भेद के प्रतीक 
सीख : शुभ और अच्छे कार्य पूर्ण करने चाहिए।
विज्ञापन

9 of 9
गणेश प्रतिमा खरीदती श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय के अनुसार, भगवान गणेश बुद्धि और विद्या के अधिष्ठाता देवता हैं। तर्क-वितर्क में उनका कोई सानी नहीं। उनका वाहन मूषक भी तर्क-वितर्क की सीख देता है, किसी भी बात पर सोच समझकर निर्णय लेना चाहिए। चूहा फुर्तीला है और जागरूक रहने का संदेश देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें