फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र पर JD पहुंचे तो देखकर रह गए हैरान, इस तरह छात्र दे रहे थे एग्जाम

Wed, 07 Feb 2018 04:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
कक्ष के बाहर जूता चप्पल उतारतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
रोक के बावजूद यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को आगरा में केंद्र पर परीक्षार्थियों के जूते-मोजे और चप्पल कक्ष के बाहर ही उतरवाए गए। ठंड में परीक्षार्थियों को नंगे पैर बैठाया गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
परीक्षा देतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
श्री पदम सिंह इंटर कॉलेज, अभैदोपुरा में निरीक्षण के लिए पहुंचे मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) अरविंद कुमार पांडेय ने नाराजगी जताई। नंगे पैर परीक्षा देने से छात्र-छात्राओं को दिक्कत हुई। 
विज्ञापन

3 of 5
यूपी बोर्ड की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
पहली पाली की परीक्षा के दौरान जेडी श्री पदम सिंह इंटर कॉलेज अभैदोपुरा पहुंचे तो वहां परीक्षार्थियों की स्थिति देख चौंक गए। किसी परीक्षार्थी के पैर में जूते-चप्पल नहीं थे। कुछ परीक्षार्थी ठंड से कांप रहे थे। कइयों ने बेंच पर पैर रखे हुए थे।

4 of 5
परीक्षा देकर बाहर निकलती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
जेडी ने केंद्र व्यवस्थापक पर नाराजगी जताई, उनके कहने पर सभी परीक्षार्थियों से जूते और चप्पल पहनने के लिए कहा गया। 
जेडी ने केंद्र व्यवस्थापक को चेतावनी दी कि दोबारा ऐसी स्थिति पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पेपर अच्छा हुआ तो चेहर पर दिखी खुशी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने मंडल के केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि सख्ती के नाम पर परीक्षार्थियों के जूते-चप्पल न उतरवाएं जाएं। इससे परीक्षार्थी की तबियत खराब हो जाएगी। गेट पर प्रवेश के समय और कक्ष में तलाशी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें