फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: रोजगार मांग रहे छात्रों का हाईवे पर तांडव, पुलिस से झड़प के बाद यूं हुए बेकाबू

Thu, 28 Dec 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
1 of 7
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
रोजगार और पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर गुरुवार को छात्रों ने फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में प्रतापपुर चौराहे स्थित नेशनल हाईवे 2 पर जाम लगा दिया। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के पुतले पुलिस मौजूदगी में बनाए। 
विज्ञापन

2 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एक पुतले को पुलिस ने छात्रों से छीन लिया, लेकिन दूसरा फूंक दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो आक्त्रसेशित छात्रों ने पथराव कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
पथराव में बारह से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गये और कई यात्री घायल हो गए। एक घंटे तक हाईवे पर अफरातफरी का माहौल रहा। छात्रों ने सुभाष तिराहे से लेकर मैनपुरी चौराहे तक उपद्रव किया। पुलिस ने 18 छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

4 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब सैकड़ों की संख्या में छात्र नारायण डिग्री कॉलेज के ग्राउंड के सामने हाईवे पर एकत्र हुए। छात्र हाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुतले लेकर नारेबाजी करने लगे। 
विज्ञापन

5 of 7
बस - फोटो : अमर उजाला
हाईवे जाम की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान छात्रों ने मुख्यमंत्री के प्रतीकात्मक पुतले को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

6 of 7
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
छात्रों ने जब प्रधानमंत्री के पुतले को फूंकने का प्रयास किया तो सीओ संजय रेड्डी और प्रभारी निरीक्षक ने पुतले को छात्रों के हाथ से छीन कर जाम खुलवाने का प्रयास किया तो छात्रों ने आक्त्रसेशित होकर पुलिस और वाहनों पर पथराव कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बस - फोटो : अमर उजाला
पथराव होते ही पुलिस ने छात्रों को खदेड़ना शुरू कर दिया। छात्रों ने पुलिस को सुभाष तिराहे से लेकर मैनपुरी चौराहे तक दौड़ाया। इस दौरान कई रोडवेज बसों पर पथराव होने से शीशे टूट गए और कई यात्रियों को चोटें भी आईं। पथराव में एसएसआई दीपकचंद्र दीक्षित घायल हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें