फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फरिश्ता' बन घायल छात्र को लेकर अस्पताल पहुंचीं शमा खान, 'भगवान' के अंदर मर गया 'इंसान'

Thu, 07 Feb 2019 04:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
शमा खान को पुचकारते मृतक छात्र के परिजन - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर को धरती का भगवान माना जाता है, लेकिन आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को डॉक्टरों के अंदर 'इंसान' ही मर गया। सड़क हादसे में घायल हुए छात्र को एक ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करने वाली शमा खान सरकारी मेडिकल कॉलेज लेकर आई थीं। आरोप है कि यहां डॉक्टरों ने छात्र को देखा तक नहीं है। इसके बाद वो उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां छात्र की मौत हो गई। 
विज्ञापन

2 of 5
ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई रोडवेज बस
न्यू आगरा क्षेत्र के खंदारी ओवर ब्रिज के पास गुरुवार को ट्रक ने रोडवेज बस को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बस बेकाबू होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में एटा के अवागढ़ क्षेत्र निवासी हाईस्कूल का छात्र सनी समेत कई सवारियां घायल हो गईं। सनी जब बस में चढ़ रहा था, तभी यह हादसा हो गया। 
विज्ञापन

3 of 5
छात्र की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
हादसा होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। इनमें एक ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करने वाली शमा खान घायल छात्र को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। उसका आरोप है कि एसएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने उसे देखा तक नहीं। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उसकी मौत हो गई। 

4 of 5
छात्र की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन
शमा खान का कहना है कि अगर समय पर घायल सनी को इलाज मिल जाता तो जान बचाई जा सकती थी। सूचना मिलने पर छात्र के परिजन आगरा पहुंच गए। सनी की मौत से परिवार के साथ शमा के भी आंसू नहीं रुक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल पर खड़ा ट्रक
इस हादसे में ट्रक चालक समेत कई सवारियां घायल हुई हैं। सभी को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें