फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ब्लूटूथ से नकल करने वाले MBBS छात्रों का है कॉपियां बदलने के खेल से कनेक्शन, STF जांच में खुलासा

Sat, 01 Oct 2022 10:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला
आगरा के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएएमएस की कॉपियां बदलने की जांच कर रही एसटीएफ ने एमबीबीएस की कॉपियां बदलने का खेल भी पकड़ लिया है। इसकी जांच निजी कॉलेज तक पहुंच गई है। अब एसटीएफ एमबीबीएस की परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले रडार पर हैं। पकड़े गए छात्रों की जानकारी जुटाई जा रही है।

बीएएमएस और एमबीबीएस की कॉपियां भी बदलने का खेल पकड़ा

आगरा विश्वविद्यालय में एमबीबीएस की परीक्षाएं संचालित कराने के साथ से ही नकल का रैकेट शुरू हो गया। 2020, 2021 और 2022 में 17 मेडिकल छात्र हाईटेक तरीके से नकल करते हुए पकड़े गए। ये ब्लूटूथ के जरिये नकल कर रहे थे। सभी एफएच मेडिकल कॉलेज के छात्र थे। एसटीएफ ने बीएएमएस और एमबीबीएस की कॉपियां भी बदलने का खेल भी पकड़ा है। एसटीएफ को कॉपियां बदलने वाले गैंग में नकल कराने वाले रैकेट के शामिल होने की भी जानकारी मिली है।
विज्ञापन

2 of 5
एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ के एसपी राकेश यादव का कहना है कि विश्वविद्यालय से जुडे़ भ्रष्टाचार के मामलों की जांच भी की जा रही है। अभी एमबीबीएस और बीएएमएस कॉपियां बदलने पर जांच चल रही है। इससे जुड़े रैकेट की जानकारी जुटा रहे हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय अधिकारियों से कई की जानकारी भी मांगी है।
 
विज्ञापन

3 of 5
विश्वविद्यालय पहुंची एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला

जांच के दायरे में आए पूर्व परीक्षा नियंत्रक

एमबीबीएस की उत्तर पुस्तिकाएं बदलने के मामले में विश्वविद्यालय के पूर्व परीक्षा नियंत्रक जांच के दायरे में आ गए हैं। इनसे एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने एक निजी कॉलेज के एमबीबीएस की कॉपियां बदले जाने की शिकायत की थी। परीक्षा नियंत्रक ने जांच के नाम पर खानापूर्ति करते हुए मामला दबा दिया। जबकि एसएन प्रशासन ने कॉपियां बदले जाने के बाद जांचने से मना कर दिया था। इस पर परीक्षा नियंत्रक ने अन्य किसी कॉलेज में कापियों की जांच कराकर परिणाम जारी कर दिया।

4 of 5
विश्वविद्यालय पहुंची एसटीएफ - फोटो : अमर उजाला

तीन बार एक ही कॉलेज के पकड़े नकलची

1 - 26 फरवरी 2022: विश्वविद्यालय के आईआईटी में तीन छात्र बनियान में इलेक्टॉनिक सर्किट को ब्लूटूथ से जोड़कर नकल करते हुए पकड़े। ये एफएच मेडिकल कॉलेज के छात्र थे। एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल पार्ट टू की पूरक परीक्षा दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
2 - 13 मार्च 2021: एफएच मेडिकल कॉलेज के चार परीक्षार्थी ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करते हुए पकड़े। इन्होंने ताबीज में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सर्किट और ब्लूटूथ डिवाइस लगाई थी। ये भी एफएच मेडिकल कॉलेज के छात्र थे।

3 - 20 अक्तूबर 2020: खंदारी परिसर में एमबीबीएस की परीक्षा के दौरान सचल दल ने 10 मेडिकल छात्रों को पकड़ा। ये भी एफएच मेडिकल कॉलेज के छात्र थे और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल कर रहे थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें